पंजाब। नकली शराब से तांडव मचा दिया है। इसकी वजह से 14 लोगों की मौत हो गई है। इससे हाहाकार मच गया है। अब तक 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दो एफआईआर दर्ज किया गया है। यह घटना अमृतसर में घटी है। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।
अमृतसर की उपायुक्त साक्षी साहनी ने बताया कि यहां एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई है। कुछ लोगों ने जहरीली शराब का सेवन किया है। हमें रात से सूचना मिल रही थी। हमारी मेडिकल टीम लोगों की जांच कर रही है। जिसने भी शराब का सेवन किया है उसे अस्पताल भेजा जा रहा है। अपराधियों को पकड़ लिया गया है। 5 गांवों में ऐसी घटना सामने आई है। 14 लोगों की मृत्यु हो गई है, 6 लोग अस्पताल में भर्ती हैं।
एसएसपी मनिंदर सिंह ने बताया कि हमें कल रात सूचना मिली की नकली शराब पीने से यहां लोगों की मृत्यु हो रही है। तुरंत कार्रवाई करते हुए हमने 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में हमने मेन सप्लायर परबजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।
एसएसपी ने कहा कि हम छानबीन कर रहे हैं कि कहां-कहां से शराब मंगाई गई है। हम पूरे तंत्र को खत्म कर देंगे। सरकार की ओर से हमें निर्देश हैं कि नकली शराब का सेवन कराने वाले लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। हमने 2 एफआईआर दर्ज की है। मामले में 14 लोगों की मृत्यु हो गई और 6 लोग अस्पताल में भर्ती हैं।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK