- रांची के डोरंडा क्षेत्र में किया जायेगा मॉक ड्रिल
- अपराह्न 4 बजे से 7 बजे तक होगा मॉक ड्रिल
रांची। आपात स्थिति में नागरिक सुरक्षा को लेकर रांची में 7 मई, 2025 को मॉक ड्रिल किया जायेगा। मॉक ड्रिल रांची के डोरंडा क्षेत्र में होगा। सायरन बजने पर लोग घबराएं नहीं। उक्त बातें रांची उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री एवं डीआईजी-सह-वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन सिन्हा मीडिया से मंगलवार को कही।
अपराह्न 4 बजे से होगा मॉक ड्रिल
उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने बताया कि रांची के डोरंडा क्षेत्र में नागरिक सुरक्षा को लेकर मॉक ड्रिल किया जायेगा। उन्होंने बताया कि अपराह्न 4 बजे से अपराह्न 7 बजे तक मॉक ड्रिल का आयोजन किया जायेगा।
जिला प्रशासन की आमजनों से अपील
उपायुक्त ने डोरंडा क्षेत्र के लोगों से अपील करते हुए कहा कि मॉक ड्रिल नागरिक सुरक्षा के लिए अभ्यास मात्र है। इस दौरान सायरन बजने पर घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने डोरंडा क्षेत्र के लोगों से मॉक ड्रिल के दौरान अपने-अपने घरों के लाइट्स बंद रखने की अपील की है। लोगों से अपने वाहन के लाइट और जेनरेटर आदि भी बंद रखने का आह्वान किया गया है। उपायुक्त ने लोग घबराएं नहीं और भाग लेने वाले अधिकारियों को पूरा सहयोग दें। यह एक पूर्व-निर्धारित और नियंत्रित अभ्यास है जिसका उद्देश्य जन जागरुकता और अंतर-एजेंसी आपदा प्रतिक्रिया को मजबूत करना है।
ट्रैफिक के लिए होगी वैकल्पिक मार्ग
मॉक ड्रिल के दौरान अपराह्न 4 बजे से अपराह्न 7 बजे तक डोरंडा क्षेत्र के लोगों के लिए ट्रैफिक के लिए वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था होगी। जिला प्रशासन द्वारा डोरंडा क्षेत्र में आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्ग के उपयोग की अपील की गयी है।
ज्ञातव्य हो कि गृह मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देश के आलोक में ऑपरेशन अभ्यास के अंतर्गत आपदा की स्थिति में नागरिक सुरक्षा के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया है।
यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK