
- किसानों से संवाद और तकनीकी नवाचारों पर विशेष बल
पटना। बिहार में ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ की शुरुआत मीठापुर स्थित कृषि भवन परिसर से की गई। उप मुख्यमंत्री-सह-कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने इसका शुभारंभ किया। इस अवसर पर कृषि सचिव संजय कुमार अग्रवाल, अटारी निदेशक डॉ. अंजनी कुमार, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर के निदेश डॉ. अनुप दास, बामेती निदेशक धनंजय पति त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी एवं सहित 250 प्रतिभागी उपस्थित थे।
कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने पूसा के राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय से हरी झंडी दिखाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. पी.एस. पाण्डेय एवं विश्वविद्यालय के अन्य पदाधिकारी एवं वैज्ञानिक के साथ-साथ छात्र भी उपस्थित रहे। बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के कुलपति डॉ. डी.आर. सिंह ने भी विश्वविद्यालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर कार्यक्रम की शुरुआत की।
बिहार के 38 जिलों में 104 वैज्ञानिकों की टीम ने 312 गांवों में जाकर लगभग 35,000 किसानों के बीच संवाद किया। उन्हें खरीफ से पहले की कृषि संबंधित गतिविधियों जैसे जलवायु अनुकूल खेती, उन्नत प्रभेद, ड्रोन का उपयोग, प्राकृतिक खेती मृदा स्वास्थ्य सुझाव आदि विषयों पर किसानों को नवीनतम जानकारी दी।
प्रत्येक गांव में किसानों के द्वारा की जाने वाली नवाचार को किसानों के बीच नवाचारी किसान के द्वारा बताए गए, जिससे गांव के अन्य किसान भी लाभान्वित हुए| इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जीविका दीदी, इफको के प्रतिनिधि, राज्य सरकार की कृषि विभाग के कर्मचारी एवं अन्य संगठनों का भी सहयोग मिल रहा है।
इसके अतिरिक्त, वैज्ञानिकों ने किसानों द्वारा फील्ड में किए जा रहे नवाचारों के साथ-साथ उनकी समस्याओं की जानकारी भी एकत्रित की, जिन्हें अनुसंधान प्रक्रिया में शामिल करने की योजना बनाई जाएगी।

इस कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केन्द्रों के अलावा भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना, अटारी (पटना), बिहार कृषि विश्वविद्यालय, राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, राष्ट्रीय लीची अनुसंधान केंद्र, महात्मा गांधी समेकित कृषि अनुसंधान संस्थान एवं भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के अन्य केन्द्रों का बहुमूल्य योगदान रहा।
यह कार्यक्रम 12 जून, 2025 तक हर रोज चालाया जाएगा। इस कार्यक्रम पूरा देखरेख एवं समन्वयन आईसीएआर अटारी एवं आर.सी.ई.आर. पटना द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK