रांची। झालसा कैलेंडर के अनुसार महारानी प्रेममंजरी प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय में 16 मई को लीगल लिट्रेसी क्लास का आयोजन डालसा के पीएलवी ने किया। डालसा के कार्यरत पीएलवी ने बच्चों को विधि, मौलिक अधिकार और कर्त्तव्यों के विषय में जानकारी दी। बच्चों को बाल विवाह, बाल श्रम एवं पोक्सो एक्ट के बारे में भी बताया।
लीगल लिट्रेसी क्लास के आयोजन में पीएलवी पुष्पलता देवी, सुनिता देवी, पुनम देवी उपस्थित हुए। पीएलवी पुष्पलता देवी ने बच्चों को बाल विवाह और बाल श्रम से संबंधित कानूनों के बारे में जानकारी दी। कहा कि बाल श्रम एवं बाल विवाह अपराध है। पुनम देवी ने मध्यस्थता, लोक अदालत और राष्ट्रीय लोक अदालत की जानकारी दी।

सुनीता देवी ने जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची से मिलनेवाली सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन एवं प्रधानमंत्री आवास के बारे में भी जानकारी दी।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK