- सुलह से होगा वादों का निस्तारण : उमेश कुमार
रांची। डोर-टू-डोर जागरुकता कार्यक्रम को जारी रखते हुए इटकी प्रखंड के इटकी बाजार टांड़ में ‘विधिक सेवा आपके द्वार’ का अयोजन 7 मई को किया गया। कार्यक्रम में पीएलवी उमेश कुमार, बेबी देवी, संगीता देवी, रिना लिंडा, शंकर साहू, अजय कुमार गोप, उमेश कुमार, राकेश मिश्रा एवं राजा वर्मा उपस्थित थे।
उमेश कुमार ने 10 मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि न्यायालय में कोई भी वाद लंबित हैं, तो राष्ट्रीय लोक अदालत के दिन अपने वादों का निबटारा करा सकते हैं। इससे समय व धन की बचत होगी। राष्ट्रीय लोक अदालत में सभी आपराधिक सुलहनीय मामले, दीवानी से संबंधित मामले, श्रम से संबंधित वाद, वैवाहिक वाद, पारिवारिक वाद, उत्पाद से संबंधित मामले, चेक बाउंस के मामले, वन विभाग के मामले, बिजली से संबंधित मामले, ट्रैफिक चालान से संबंधित मामले साथ ही साथ भूमि अधिग्रहण, मोटरयान, माप-तौल से संबंधित वाद एवं वैवाहिक से संबंधित मामलों को चिन्हित करके पक्षकारों को नोटिस भेजा जा रहा है।
बेबी देवी एवं संगीता देवी ने बाल विवाह, डायन बिसाही, बाल श्रम एवं नशा उन्मूलन पर भी चर्चा की। उन्होंने युवाओं को नशा नहीं करने की सलाह दी। कहा कि नशा से बचे और सारा समय अपने भविष्य को संवरने में लगाये। उन्होंने कहा कि बाल विवाह अपराध हैं। इसमें सजा का भी प्रावधान है। किसी भी महिला या पुरुष को डायन-बिसाही कहकर संबोधित करना भी अपराध के दायरे में ही आता है। उन्होंने थाना में नये पीएलवी की नियुक्ति के काम पर भी चर्चा की। नालसा टॉल फ्री नम्बर के बारे में भी जानकारी दी।
पीएलवी संगीता देवी और रीना लिंडा ने नालसा के 10 स्कीमों के बारें में जानकारी दी। बाल-विवाह, दहेज प्रथा, डायन बिसाही, कन्या भ्रूण हत्या इत्यादि विषय के संबंध में न्याय प्राप्त करने के संबंध में जानकारी दी। उमेश कुमार ने ग्रामीणों को डालसा की तरफ से निःशुल्क विधिक सेवा प्राप्त करने के तरीकों के बारे में भी बताया।
अंत में पीएलवी घर-घर जाकर लोगों की समस्याओं को जाना। समस्याओं के निबटारे के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची में आवेदन देने की बात कहीं।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK