- डायन-बिसाही की घटना रोकना ही डालसा का लक्ष्य : कविता कुमारी खाती
रांची। झालसा के निर्देश और न्यायायुक्त के मार्गदर्शन में नगड़ी प्रखंड के कुदलोंग गांव में डोर-टू-डोर जागरुकता कार्यक्रम 3 मई को किया गया। इस अवसर पर एलएडीसी डिप्टी चीफ कविता कुमारी खाती, पीएलवी रीना लिंडा, सोनम कुमारी, नीतू देवी, बेबी देवी, उमेश कुमार एवं राजा वर्मा एवं समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
कविता कुमारी खाती ने बाल श्रम, बाल विवाह और डायन बिसाही पर फोकस किया। कहा कि बच्चे-बच्चियों का विवाह 18 वर्ष के बाद ही करें। विवाह से पूर्व अपने बच्चों को समुचित शिक्षा दे, ताकि वे अपने पैरों पर खड़ा हो सके। बाल श्रम अपराध है। बच्चों से काम कराने या काम में लगवाने के बजाय उन्हें शिक्षित करें।
डायन बिसाही पर प्रकाश डालते हुए कहा कि दिन-ब-दिन डायन-बिसाही के नाम पर आम लोगों को प्रताड़ित कर उन्हें मार दिया जाता है, जो कि अपराध है। यह एक ऐसी अंधविश्वास है, जो ग्रामीण लोगों के बीच फैला हुआ है। जागरुकता के माध्यम से इसे जड़ से हटना ही हमलोगों का उद्देश्य है। श्रीमति खाती ने स्पेशल पोक्सो एक्ट और चाईल्ड फ्रेंडली स्कीम के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
पीएलवी रीना लिंडा ने प्री-लिटिगेशन मुकदमा दर्ज कराने, विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन, असंगठित मजदूरों का निबंधन, आयुष्मान भारत योजना के गोल्डन कार्ड, बाल श्रम एवं बाल अधिकार के बारे में जानकारी दी। सोनम कुमारी ने मोटर वाहन दुर्घटना में मिलनेवाली मुआवजा के बारे में जानकारी दी। बेबी देवी ने प्रधानमंत्री आवास योजना, विधवा पेंशन एवं वृद्धा पेंशन के बारे में प्रकाश डाला।
10 मई को आयोजित होनेवाले राष्ट्रीय लोक अदालत की जानकारी पीएलवी के द्वारा दिया गया। उन्होंने कहा कि उक्त तिथि को वादकारी व्यवहार न्यायालय रांची में आकर अपने वादों का निस्तारण करा सकते है। इससे समय और धन की बचत होगी।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK