रांची में ‘साइबरपीस झारखंड ईस्पोर्ट्स लीग 3.0’ का शुभारंभ

झारखंड
Spread the love

  • साइबर-सुरक्षित और कुशल गेमर्स तैयार करने का लक्ष्य

रांची। विश्व दूरसंचार एवं सूचना समाज दिवस की पूर्व संध्या पर रांची में ‘साइबरपीस झारखंड ईस्पोर्ट्स लीग 3.0’ का शुभारंभ हुआ। यह एक महत्वाकांक्षी और उत्साहपूर्ण गेमिंग आयोजन है, जिसका मकसद झारखंड के युवा प्रतिभाओं को प्रशिक्षित और प्रेरित करना है, ताकि वे 2027 में सऊदी अरब के रियाद में होने वाले पहले ईस्पोर्ट्स ओलंपिक के लिए तैयार हो सकें। 

ग्लोबल नॉन प्रॉफिट ऑर्गेनाइजेशन और भारत में मुख्यालय वाली साइबरपीस ने इस लीग के तीसरे संस्करण का आयोजन किया। इसमें पूरे झारखंड से कई प्रतिभागियों ने फीफा शोडाउन और फ्री फायर एरिना जैसे गेमिंग टाइटल्स में हिस्सा लिया। यह आयोजन 17 मई को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक रांची के डोरंडा, नॉर्थ ऑफिस पाड़ा स्थित आकाश कॉम्प्लेक्स की 7वीं मंजिल पर हुआ।

इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में एसडीएम, रांची उत्कर्ष कुमार और पूर्व राज्‍यसभा सांसद महेश पोद्दार मौजूद रहे। महेश पोद्दार ने “जिम्मेदार सामग्री निर्माण और जिम्मेदार गेमिंग” विषयों पर अपने विचार रखें। उन्होंने कहा कि साइबर क्राइम के कानून को मजबूत और लोगो मे जागरुकता लाने की जरूरत है।

यह आयोजन सिर्फ एक प्रतियोगिता नहीं था, बल्कि एक प्रशिक्षण शिविर भी था, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कुशल ईस्पोर्ट्स खिलाड़ियों को तैयार करने और भारत को ग्लोबल मंच पर स्थापित करने के लिए बनाया गया था।

साइबरपीस के संस्थापक और ग्लोबल अध्यक्ष विनीत कुमार ने कहा, “ईस्पोर्ट्स सिर्फ गेमिंग नहीं है। यह अनुशासन, रणनीति, टीम वर्क और डिजिटल कौशल के बारे में है। 2027 में ओलंपिक में ईस्पोर्ट्स के शामिल होने के साथ, यह लीग एक अहम कदम है, जो सुनिश्चित करता है कि हमारे युवा प्रशिक्षित, तैयार और प्रेरित हों, ताकि वे ग्लोबल मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व कर सकें।” 

साइबरपीस झारखंड ईस्पोर्ट्स लीग 3.0 आकर्षक पुरस्कार, रोमांचक गेमप्ले और राष्ट्रीय टीमों और ईस्पोर्ट्स संगठनों द्वारा चुने जाने के अवसर देता है। शीर्ष प्रदर्शन करने वालों को साइबरपीस के खास प्रशिक्षण संसाधनों तक पहुंच और अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका भी मिलता है। 

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK