वज्रपात से सीआरपीएफ अधिकारी वीरगति को प्राप्‍त, तीन जवान घायल

झारखंड
Spread the love

रांची। प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा (माओवादी) के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछू, अनल, असीम मंडल, अजय महतो समेत अन्य कई सक्रिय नक्सली अपने दस्ते के साथ सारंडा/कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधियों को अंजाम देने के लिए एकत्र हुए थे। इस गुप्त सूचना के आधार पर झारखंड पुलिस, सीआरपीएफ और कोबरा बटालियन के संयुक्त बल ने एक विशेष अभियान चलाया।

इस विशेष अभियान के तहत 15 मई 2025 को प्रातः 05:30 बजे छोटानगर थाना क्षेत्र के बबिला के पास जंगल/पहाड़ी क्षेत्र में तेज बारिश के बीच अचानक वज्रपात हो गया। इसकी चपेट में आने से 4 सुरक्षाकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों में एम प्रोबो सिंह (द्वितीय कमान अधिकारी, सीआरपीएफ 26 बटालियन), सहायक समादेशक सुबीर कुमार मंडल, स०अ०नि० सुरेश भगत और स०अ०नि० चंदलाल हांसदा शामिल हैं। इलाज के क्रम में एम प्रोबो सिंह वीरगति को प्राप्‍त हो गए।

पुलिस बल द्वारा तवरित कार्रवाई करते हुए पुलिस मुख्‍यालय और सीआरपीएफ झारखंड सेक्‍टर के सहयोगस से हेलिकॉप्टर के माध्यम से जख्‍मी पदाधिकारी को उच्‍चतर इलाज के लिए रांची भेजा गया। वीरगति को प्राप्‍त एम प्रोबो सिंह को श्रद्धांजलि आर्पित की गई।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK