
रांची। हैरान कर देने वाली खबर आई है। सीएम हेमंत सोरेन ने बड़े भाई दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी। मौके पर झामुमो कार्यकर्ता आपस में ही उलझ गए।
मौके पर सीएम हेमंत ने कहा, आज (बुधवार) का दिन पार्टी के लिए महत्वपूर्ण है। हमलोगों के लिए गर्व एवं सौभाग्य की बात है कि दुर्गा सोरेन जैसे जुझारू, कर्मठ और झारखंड के प्रति समर्पित कार्यकर्ता ने हमारी पार्टी का नेतृत्व किया।
नामकुम के लोवाडीह दुर्गा सोरेन चौक पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, उनकी पत्नी सह विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन, राज्यसभा सांसद महुआ माजी, पार्टी के प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य, बिनोद पांडेय सहित अन्य लोगों ने दुर्गा सोरेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
कार्यक्रम के दौरान एक महिला अपनी फरियाद लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पास पहुंची। महिला ने मुख्यमंत्री से हाथ जोड़कर अपनी जमीन बचाने की गुहार लगायी। मुख्यमंत्री ने तत्काल उपस्थित अधिकारियों को जांच करने के निर्देश दिये।
स्वर्गीय दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में स्वर्गीय दुर्गा सोरेन की पत्नी सह भाजपा नेता सीता सोरेन नहीं पहुंचीं। हालांकि, चर्चा है कि वह बाद में यहां जरूर आयेंगीं।
कार्यक्रम में माल्यार्पण के बाद मुख्यमंत्री और अन्य अतिथियों के जाने के बाद प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के लिए कार्यकर्ता आपस में उलझ गये।
एक कार्यकर्ता प्रतिमा स्थल पर जूता पहनकर माल्यार्पण करने पहुंच गया। दूसरे कार्यकर्ता ने उसे जूते उतारने को कहा। इसी बात पर दोनों उलझ गए। उपस्थित लोगों ने दोनों को समझाकर शांत कराया।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ेंhttps://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj