- सीए स्टूडेंट्स एसोसिएशन ने सेमिनार का किया आयोजन
रांची। सीए स्टूडेंट्स एसोसिएशन की रांची शाखा ने आर्ट ऑफ लिविंग के सहयोग से आईसीएआई भवन में सीए विद्यार्थियों के लिए मानसिक स्वास्थ्य जागरुकता पर सेमिनार का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य अध्ययनरत छात्रों को मानसिक तनाव, परीक्षा की चिंता, समय प्रबंधन और भावनात्मक संतुलन जैसे विषयों पर जागरूक करना था।
सेमिनार का उद्घाटन इंस्टीट्यूट की रांची शाखा के अध्यक्ष सीए अभिषेक केडिया ने किया। कहा कि एक सफल पेशेवर बनने के लिए मानसिक रूप से स्वस्थ होना अत्यंत आवश्यक है। सीए दुनिया की कठिनतम कोर्स में से एक है। इस कारण इस सेमिनार से विद्यार्थियों को मानसिक रूप से स्वाथ्य रखने के लिए काफी कुछ सीखने को मिलेगा।

कार्यक्रम का संचालन आर्ट ऑफ लिविंग के अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा किया गया। इनमें सीए चांदनी अग्रवाल, विवेक बंसल, ऋषि और सोनी शामिल थे। सेमिनार में छात्रों को ध्यान, श्वास तकनीकों, सकारात्मक सोच और तनाव प्रबंधन पर व्यावहारिक मार्गदर्शन दिया गया। योगा और मैडिटेशन के माध्यम से मानसिक तनाव से छुटकारा पाने के उपाय बताए गए।
इस आयोजन में 50 से अधिक सीए छात्रों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन सुश्री हर्षिता फ़िटकरीवाला ने किया। रांची शाखा के उपाध्यक्ष सीए अनीश जैन ने आभार प्रकट किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में रांची शाखा के कार्यकारिणी सदस्य सीए हरेन्दर भारती और सीए स्टूडेंट्स एसोसिएशन के कार्यकारिणी सदस्य आर्यन कुमार सिंह का योगदान था।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK