भाजपा विधायक मुनिरत्ना पर सामूहिक बलात्‍कार का आरोप, एफआईआर दर्ज

अन्य राज्य देश
Spread the love

कर्नाटक। कर्नाटक के भाजपा विधायक मुनिरत्ना के खिलाफ एक 40 वर्षीय महिला ने सामूहिक बलात्कार, चेहरे पर पेशाब करने और एक अज्ञात वायरस का इंजेक्शन देने का आरोप लगाएं हैं। इस मामले में बेंगलुरु पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। जांच शुरू कर दी है।

यहां हुई घटना

महिला के अनुसार यह घटना 11 जून 2023 को मुनिरत्ना के मथिकेरे स्थित कार्यालय में हुई। महिला ने आरोप लगाया कि मुनिरत्ना और उनके तीन सहयोगियों (वसंत, चन्नकेशव और कमल) ने उसे कार्यालय में बुलाया, जहां उसे जबरन निर्वस्त्र किया गया। उसके बेटे को मारने की धमकी दी गई। इसके बाद, मुनिरत्ना ने अपने सहयोगियों को उसके साथ बलात्कार करने का आदेश दिया। स्वयं उसके चेहरे पर पेशाब किया।

इंजेक्शन का आरोप

महिला का दावा है कि एक अज्ञात व्यक्ति ने मुनिरत्ना को एक सफेद बॉक्स सौंपा, जिसमें से उन्होंने एक सिरिंज निकालकर उसे एक अज्ञात पदार्थ का इंजेक्शन दिया। जनवरी, 2025 में महिला को एक लाइलाज वायरस से संक्रमित पाया गया, जिसे वह उसी इंजेक्शन का परिणाम मानती है।

आत्‍महत्‍या का प्रयास

घटना के बाद महिला ने 19 मई, 2025 को आत्महत्या का प्रयास किया। हालांकि बच जाने के बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराने का निर्णय लिया।

कानूनी कार्रवाई

बेंगलुरु के आरएमसी यार्ड पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर में मुनिरत्ना और उनके तीन सहयोगियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उनके खिलाफ सामूहिक बलात्कार, जानलेवा संक्रमण फैलाने की संभावना वाला कार्य, जानबूझकर चोट पहुंचाना, महिला की शीलता का अपमान, जानबूझकर अपमान करना, आपराधिक धमकी, महिला की शीलता का अपमान करने वाला शब्द के प्रयोग का मामला दर्ज कराया है।

मुनिरत्ना का पृष्ठभूमि

मुनिरत्ना राजराजेश्वरी नगर से भाजपा विधायक हैं। वे पहले भी विभिन्न विवादों में शामिल रहे हैं, जिनमें बलात्कार, ब्लैकमेल, उत्पीड़न, रिश्वतखोरी, जातिसूचक भाषा का उपयोग और घृणा भाषण जैसे आरोप शामिल हैं।

यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK