
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को नालंदा के राजगीर पहुंचे, जहां उन्होंने अपने गृह जिले में राजगीर स्पोर्ट्स एकेडमी का उद्घाटन किया। लेकिन इस कार्यक्रम के दौरान एक बड़ा हादसा टल गया, जब सीएम के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के समय वहां मौजूद दो टीन शेड तेज हवा में उड़ने लगे।
हेलीकॉप्टर के उतरते ही बने तेज हवा के दबाव से दो टीन शेड अचानक हवा में उछल गए और कुछ दूरी तक उड़ते चले गए। गनीमत यह रही कि ये टीन शेड मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर से नहीं टकराए, वरना एक बड़ा हादसा हो सकता था।
मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मी और अधिकारियों की सांसें कुछ देर के लिए थम सी गईं। हालांकि इस घटना में कोई अनहोनी नहीं हुई और मुख्यमंत्री सुरक्षित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार स्पोर्ट्स एकेडमी का उद्घाटन किया और लोगों को संबोधित भी किया।
घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि वीवीआईपी लैंडिंग ज़ोन के आसपास इस तरह की हल्की संरचनाएं होना खतरनाक साबित हो सकते हैं।
जिला प्रशासन ने इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं और भविष्य में ऐसे हादसों से बचने के लिए आवश्यक एहतियात बरतने की बात कही है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ेंhttps://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj