बिहार के जवान ने जम्मू में खुद को मारी गोली, सेना ने दी ये सफाई

अन्य राज्य देश
Spread the love

जम्मू-कश्मीर। बिहार के जवान ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में खुद को अपनी ही सर्विस राइफल से उड़ा लिया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। सिकंदर राउत की मौत पर परिजनों के बीच कोहराम मच गया है। सिकंदर राउत नालंदा जिले के बिंद प्रखंड के उतरथु गांव के रहने वाले थे।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जम्मू-कश्मीर में उन्होंने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जिसके बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पहले तो सिकंदर राउत की मौत को शोपियां एनकाउंटर से जोड़कर देखा जा रहा था। 

लेकिन, उसके बाद सेना के आधिकारिक सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की है कि जवान मुठभेड़ का हिस्सा नहीं थे। उन्होंने खुद की ही सर्विस राइफल से खुदकुशी कर ली।

इधर, सिकंदर राउत के मौत की खबर सामने आते ही परिजनों के बीच चीख पुकार मच गई। जवान के चचेरे भाई संजीत कुमार ने बताया कि, परिवार को अब तक सेना की ओर से कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि, भाभी के मोबाइल पर उनके दोस्तों ने सिकंदर की मौत की खबर दी। 

आगे संजीत कुमार ने यह भी बताया कि, मौत की खबर सामने आने के बाद भाभी कई बार बेहोश हो चुकी हैं। हम सब सदमे में हैं और यह समझ नहीं पा रहे हैं कि ऐसा क्या हुआ कि उन्होंने ये कदम उठा लिया।

जवान सिकंदर राउत के परिजनों की माने तो, जवान की पत्नी के मोबाइल पर सीधे सिकंदर के नंबर से एक मैसेज आया, जिसमें उनकी मौत की बात लिखी गयी थी।

वहीं, इस मामले में नालंदा के एसपी भारत सोनी की मानें तो, अब तक शहीद होने या किसी एनकाउंटर में शामिल होने की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ेंhttps://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj