
- ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत 9 आतंकी ठिकाने किए ध्वस्त
- आतंकी मसूद अजहर का मदरसा भी हमले का शिकार
नई दिल्ली/ इस्लामाबाद। देर रात बड़ी खबर आई है, मंगलवार और बुधवार की दरम्यानी रात लगभग 1:30 बजे भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में नौ ठिकानों पर हमला करते हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया।
दो सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान के बहावलपुर शहर में स्थित मदरसा भी भारतीय हमले का शिकार हुआ है। जानकारी के अनुसार यह सेमिनरी (मदरसा) आतंकी मसूद अजहर का ठिकाना है।
पाकिस्तानी टीवी चैनल ने बुधवार को खबर दी है कि पीओके की राजधानी मुजफ्फराबाद शहर के आसपास के पहाड़ों में और क्षेत्र के दो अन्य स्थानों पर कई जोरदार विस्फोट सुने गए।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विस्फोटों के बाद मुजफ्फराबाद की बिजली गुल हो गई। यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो पाया कि विस्फोट किस कारण से हुए।
भारतीय सेना ने कहा कि भारत ने लक्ष्यों के चयन और निष्पादन के तरीके में काफी संयम दिखाया है। भारत ने स्पष्ट किया है कि इस कार्रवाई में किसी भी सैन्य ठिकाने को निशाना नहीं बनाया गया है।
उधर, पाकिस्तानी सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि भारत ने बुधवार तड़के सीमा पार कर पाकिस्तानी कब्जे वाले इलाके में तीन मिसाइलें दागीं। तीन सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार मिसाइलों ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर और देश के पूर्वी पंजाब प्रांत में कई स्थानों पर हमला किया।
अधिकारियों ने नाम न बताने की शर्त पर यह बात कही, क्योंकि उन्हें मीडिया से बात करने के लिए अधिकृत नहीं किया गया था। किसी के घायल होने या नुकसान की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं मिली है और सेना या सरकार की ओर से हमले के बारे में तत्काल कोई घोषणा नहीं की गई है।
हालांकि पाकिस्तान सरकार के आधिकारिक बयान में कहा गया है कि किसी भी पाकिस्तानी सैन्य ठिकाने को निशाना नहीं बनाया गया है। मालूम हो कि भारत की कार्रवाई के भय से पाकिस्तान ने अपने देश में छिपे आतंकियों की सुरक्षा बढ़ा दी थी। उन्हें गुप्त स्थानों पर भी छिपा दिया था।
ये है वीडियो
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj