भारतीय मजदूर संघ ने महिला सम्मेलन का किया आयोजन

झारखंड
Spread the love

रांची। भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) झारखंड प्रदेश का महिला सम्मेलन 18 मई को कांके रोड स्थित सीएमपीडीआई के मयूरी प्रेक्षागृह में हुआ। इसकी अध्‍यक्षता श्रीमती प्रमिला देवी ने की। रांची विभाग के अंतर्गत रांची, रामगढ़ और खूंटी जिलों की महिला कार्यकर्ताओं के लिए यह कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा, प्रदेश महामंत्री राजीव रंजन, संगठन मंत्री ब्रजेश और राष्ट्रीय सेविका समिति की प्रांत प्रचार प्रमुख डॉ. जिज्ञासा ओझा उपस्थित थे। मंच संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती रंजना शरण ने किया।

सम्मेलन “मिशन सिंदूर” के तहत आयोजित

यह सम्मेलन “मिशन सिंदूर” के तहत आयोजित किया गया, जो महिला शक्ति और साहस को उजागर करने के लिए एक मंच प्रदान करता है। कार्यक्रम का खास ध्यान भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी और वायुसेना की विंग कमांडर व्योमिका सिंह को समर्पित किया गया, जिन्होंने दुश्मन के अड्डों को नष्ट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

महिलाओं के बिना देश का विकास संभव नहीं

कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री राजीव रंजन ने कहा कि यह नया भारत है। यहां महिलाओं को भी पुरुषों के समान अधिकार हैं। महिलाएं अब सिर्फ घर में नहीं रह रही हैं, बल्कि वे युद्ध का नेतृत्व कर रही हैं।

सांसद प्रदीप वर्मा ने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प दोहराया। कहा कि महिलाओं के विकास के बिना देश का विकास संभव नहीं है। उन्होंने झारखंड सरकार से सहिया बहनों की प्रोत्साहन राशि को बढ़ाने और उसे स्थायी करने की अपील की, क्योंकि महिलाएं देश के लिए रक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।

डॉ. जिज्ञासा ओझा ने भारतीय संस्कृति में महिलाओं के इतिहास और सम्मान का ज़िक्र किया। कहा कि भारतीय महिला हमेशा पूरक रही है। हमें उनके योगदान को समझने की आवश्यकता है।

सम्‍मेलन में ये भी मौजूद

उक्त अवसर पर प्रदेश महामंत्री राजीव रंजन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष बलिराम यादव, संगठन मंत्री बृजेश कुमार, महामंत्री प्रेमवती देवी, कोषाध्यक्ष प्रमिला देवी,  अध्यक्ष यमुता तगुडूवार, सहिया सहिया साथी कर्मचारी संघ के राची जिला अध्यक्ष अरुण सिंह, जिला मंत्री सुबोध कुमार यादव, हजारीबाग जिला मंत्री नीरज सिंह, मुन्ना कच्छप, कार्यालय मंत्री सुनील कुमार, प्रदेश कोषाध्यक्ष चंदन प्रसाद, प्रदेश, मंत्री रमाशंकर प्रसाद, विभाग प्रमुख राजकुमार सिंह, सीएमपीडीआई के महामंत्री देवेन्द्र तिवारी, रंजन रजक, मनोज कुर्रे सहित अन्‍य मौजूद थे।

यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK