
रांची। इंडियन वेटरनरी एसोसिएशन (आइवीए) ने बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के पशु आनुवंशिकी एवं प्रजनन विभाग की सहायक प्राध्यापिका डॉ नंदनी कुमारी को एसोसिएशन का राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोनीत किया है। आइवीए देश के 60 हज़ार से अधिक पशुचिकित्सकों की शीर्ष संस्था है, जिसका मुख्यालय नयी दिल्ली में है। इसका इतिहास 75 साल से अधिक पुराना है।
आइवीए के अध्यक्ष डॉ उमेश चन्द्र शर्मा द्वारा जारी कार्यालय आदेश के अनुसार राष्ट्रीय प्रवक्ता संस्था की आधिकारिक आवाज होते हैं। वह आम जनता, मीडिया और प्रमुख हितधारकों के लिए आइवीए की स्थिति, नीतियों और प्रतिक्रियाओं की अभियक्ति और सम्प्रेषण करते हैं। इसका उद्देश्य संगठन की छवि बनाए-बढाए रखना और अनुकूल जन भावना का निर्माण करना है।
राष्ट्रीय प्रवक्ता के रूप में डॉ नंदनी मीडिया में और पब्लिक प्लेटफार्म पर संगठन के मिशन, विज़न और रणनीतिक उद्देश्यों अनुरूप सामयिक, स्पष्ट और सतत सम्प्रेषण करते हुए संस्था की आधिकारिक स्थिति और आख्यानों का प्रतिनिधित्व करेंगी और उसे बढ़ावा देंगी। वह संकट संचार (क्राइसिस कम्युनिकेशन) और छवि प्रबंधन में सहयोग करने के साथ-साथ समग्र जनसंपर्क और संचार रणनीति में योगदान करेंगी। सीधे आइवीए के अध्यक्ष/ महासचिव को रिपोर्ट करेंगी।
डॉ नंदनी कुमारी पिछले एक दशक से बीएयू में पशु आनुवंशिकी एवं प्रजनन विषय पढ़ा रही हैं। पूर्व में आइवीए के लेडी विंग की झारखंड राज्य संयोजिका और पूर्वी क्षेत्र संयोजिका का दायित्व संभाल चुकी हैं। वह प्रभावी वक्ता और कवियत्री हैं। कई राष्ट्रीय सेमीनार, सम्मलेन का संचालन कर चुकी हैं।
आधा दर्जन से अधिक किताबें लिख चुकी हैं। विद्यार्थी जीवन में अखिल भारतीय विश्वविद्यालय युवा महोत्सवों में वाद-विवाद और वक्तृत्व कला प्रतियोगिता में बीएयू का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। आइवीए द्वारा मनोनीत आठ राष्ट्रीय प्रवक्ता और सह प्रवक्ता में वह एकमात्र महिला हैं।
अन्य प्रवक्ता डॉ सलिल हांडे (महाराष्ट्र), डॉ रेयाज़ (जम्मू एवं कश्मीर), डॉ शंकरसेन (उड़ीसा), डॉ भूपेंद्र (दिल्ली) और सह प्रवक्ता डॉ हिमांशु प्रताप सिंह (मध्य प्रदेश), डॉ सरप्रीत सिंह एवं डॉ आर सोक्कालिंगम (उत्तराखंड) हैं।
आइवीए के अध्यक्ष डॉ उमेश चन्द्र शर्मा वेटरनरी कौंसिल ऑफ़ इंडिया के भी अध्यक्ष हैं, जिसका दायित्व पशुचिकित्सा प्रोफेशन और पशुचिकित्सा शिक्षा के मानकों के नियमन सम्बन्धी प्रावधान बनाना है I
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK