
पंजाब। अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला जालंधर का है। जालंधर सेंट्रल से विधायक रमन अरोड़ा को पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।
पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने शुक्रवार को रमन अरोड़ा को उस समय गिरफ्तार किया, जब वे मंदिर में पूजा करने गए थे। उन पर आरोप है कि उन्होंने नगर निगम के एक अधिकारी के साथ मिलकर लोगों से जबरन पैसे वसूले।
भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार, रमन अरोड़ा ने असिस्टेंट टाउन प्लानर सुखदेव वशिष्ठ के साथ मिलकर ये काम किया। सुखदेव वशिष्ठ के जरिए लोगों को झूठे नोटिस भिजवाए जाते थे और फिर पैसे लेकर मामला खत्म कर दिया जाता था।
बताया जा रहा है कि सुखदेव वशिष्ठ को रमन अरोड़ा ने ही इस काम के लिए लगाया था। गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस टीम ने रमन अरोड़ा के घर पर छापा भी मारा और कुछ जरूरी कागजात अपने साथ ले गई।
कुछ दिन पहले ही पंजाब सरकार ने रमन अरोड़ा की सुरक्षा भी हटा ली थी। पहले उनकी सुरक्षा में 14 जवान थे, जिन्हें अचानक हटा लिया गया। तभी से अंदाजा लगाया जा रहा था कि उनके खिलाफ कोई बड़ी कार्रवाई हो सकती है।
सूत्रों का कहना है कि रमन अरोड़ा लंबे समय से लोगों को बेवजह परेशान कर उनसे पैसे वसूलते थे। इस मामले में और भी अधिकारी जांच के घेरे में आ सकते हैं। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ेंhttps://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj