आनंद कुमार सोनी
लोहरदगा। लोहरदगा के भक्सो में अंतर पढ़हा जतरा-2025 का आयोजन 15 मई को किया गया है। इसके आयोजन को लेकर सोमवार को भक्सो जतरा टांड़ में बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता बिहारी भगत ने की। इसमें जतरा की रूपरेखा, सुरक्षा, व्यवस्था, पदधारी एवं सदस्यों की भूमिका, पहचान पत्र समेत विभिन्न जिम्मेवारियां सौंपी गई।
अंतर पढहा जतरा समिति के अध्यक्ष बिहारी भगत ने बताया कि 15 मई को दोपहर 2 बजे से तीन पढ़हा अरकोसा के ग्राम भक्सो जतरा मैदान में ऐतिहासिक अंतर पढ़हा जतरा का आयोजन किया गया है। मुख्य अतिथि विशुनपुर विधायक सह कल्याण मंत्री चमरा लिंडा होंगे।
श्री भगत ने बताया कि रांची जिला अंतर्गत मुड़मा जतरा के बाद लोहरदगा सदर प्रखंड के ग्राम भक्सो में लगने वाला जेठ जतरा आदिवासियों का दूसरा सबसे बड़ा जतरा है। इसमें वर्षों से लंबित सामाजिक विवाद का निपटारा बुद्धिजीवियों की मौजूदगी में आपसी तालमेल से किया जाता था। भविष्य की रणनीति बनाई जाती थी।
अध्यक्ष ने कहा जेठ जतरा मरणासन्न स्थित में चला गया था। साल, 2023 में बिशनपुर विधानसभा के विधायक चमरा लिंडा की पहल पर स्थानीय ग्रामीणों ने इसे पुनर्जीवित करने का बीड़ा उठाया। यह हमारी विरासत और परंपरा को बचाए रखने की दिशा में कारगर साबित हो रहा है। अपने समाज के अस्तित्व को बचाए रखने के लिए अपनी कला संस्कृति, वेशभूषा, भाषा, रीति रिवाज इत्यादि को बरकरार रखना होगा।
अरकोसा ग्राम पंचायत के मुखिया बसंत उरांव ने कहा कि जतरा में सौ से अधिक खोड़हा को आमंत्रित किया गया है। लोग ज्यादा से ज्यादा सामाजिक समस्या को लेकर आएं। मामले को दर्ज कराएं। पढ़हा एवं सामूहिक रूप से विवाद का निपटारा करने का प्रयास किया जाएगा।
समिति के सचिव वीरेंद्र उरांव ने कहा कि हमारे समाज की बेटी-बहन घर से बाहर काम करने जाती है। पुरुष घर में पड़े रहते है। ये चिंतनीय विषय है। मामले को पढ़हा में रखते हुए अपने गांव के अंदर ही खेत खलिहानों में काम करने को लेकर लोगों को जागरूक किया जाएगा।
मौके पर समाज के अगुवा समेत मनोज भगत, बालकुमार उरांव, शुकरा उरांव, हरि भगत, गोसाई भगत, शंकर उरांव, मटेश्वर उरांव, खड़िया उरांव, गंगा उरांव, धर्मेंद्र उरांव, शशि नंदन भगत, शिवप्रसाद भगत, मंगलेश्वर उरांव, महेंद्र उरांव, रंथी उरांव, परदेसिया कुजूर, प्रमिला उरांव, भागी उरांव, रीता उरांव, जयमनी उरांव आदि मौजूद थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK