पटना। लालू प्रसाद यादव के परिवार में अभी तेजप्रताप यादव की कथित ‘लव स्टोरी’ को लेकर विवाद चल रहा है। इस प्रकरण में नए-नए खुलासे हो रहे हैं। चल रहे इस विवाद के बीच लालू परिवार के लिए अच्छी खबर आई है।
जानकारी के मुताबिक राजद के नेता, बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और लालू के छोटे बेटे तेजस्वी यादव दूसरी बार पिता बने हैं। उनकी पत्नी राजश्री यादव ने कोलकाता के एक अस्पताल में 27 मई, 2025 को बेटे को जन्म दिया।
तेजस्वी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर अपने नवजात बेटे के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “सुप्रभात! आखिरकार इंतजार खत्म हुआ। हमारे नन्हे बेटे के आगमन की घोषणा करते हुए बहुत आभारी, धन्य और प्रसन्न हूं। जय हनुमान!”
इससे पहले, मार्च 2023 में तेजस्वी और राजश्री को एक बेटी हुई थी, जिसका नाम कात्यायनी रखा गया था। राजश्री का विवाह पूर्व नाम रेचेल था। वह ईसाई धर्म से आती है। तेजस्वी की शादी दिसंबर, 2021 में हुई थी। दोनों दिल्ली पब्लिक स्कूल, आर.के. पुरम में सहपाठी रहे हैं।
हालांकि हाल ही में तेजस्वी के बड़े भाई तेज प्रताप यादव से जुड़े विवादों के कारण लालू परिवार में तनाव की खबरें थीं, लेकिन इस नवजात शिशु के आगमन ने परिवार में खुशी का माहौल बना दिया है। तेजस्वी की बहन रोहिणी आचार्य ने भी इस अवसर पर परिवार को बधाई दी और नवजात को ‘जूनियर टूटू’ कहकर प्यार और आशीर्वाद दिया।
ये है वीडियो
यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK