रांची। गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा द्वारा श्री गुरु अंगद देव जी महाराज के पावन प्रकाश को मुख रखते हुए 3 एवं 4 मई को महान गुरमत समागम का आयोजन किया गया है। इस समागम के उपलक्ष्य में पहला दीवान 3 मई को शाम 8 बजे से 11.30 बजे तक सजाया जाएगा।
दीवान की शुरुआत शाम आठ बजे स्त्री सत्संग सभा द्वारा शबद गायन से होगी। हजूरी रागी जत्था भाई महिपाल सिंह द्वारा शबद गायन होगा। गुरुद्वारा के हेड ग्रंथी ज्ञानी जिवेंदर सिंह जी कथावाचन करेंगे। इस समागम में विशेष रूप से शिरकत करने पहुंचे सिख पंथ के प्रसिद्ध कीर्तनी जत्था भाई कमलदीप सिंह जी चंबा (हिमाचल प्रदेश) वाले रात 9:30 बजे से 11 बजे तक शबद गायन कर संगत को गुरबाणी से जोड़ेंगे। इस मौके पर गुरु का अटूट लंगर भी चलाया जाएगा।
गुरु नानक सत्संग सभा के मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने बताया कि इस महान गुरमत समागम का दूसरा और अंतिम दीवान 4 मई को सुबह 11 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक सजाया जाएगा। गुरु का अटूट लंगर भी चलाया जाएगा।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK