दुमका। शिक्षक संघ भवन, दुमका में शोक सभा का आयोजन सोमवार को किया गया। मौके पर अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक फेडरेशन के राष्ट्रीय काउंसलर डॉ श्याम किशोर सिंह गांधी की दिवंगत मां की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।
उनकी मृत्यु 5 मई को उनके निजी आवास पर सुबह 10:45 में हो गया था। उनकी मां किशोरी देवी की उम्र 100 वर्ष से ऊपर बताई गई। वह काफी सरल स्वभाव एवं सामाजिक महिला थी। दुमका के राजपूत समाज में सबसे अधिक उम्र की महिला थी।
झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला के पदधारी टुनटुन कुमार, अश्वनी कुमार, स्मिता हांसदा, सुनेंदू सरकार बाप्पा, धर्मेंद्र प्रसाद, गणेश प्रसाद साह, अजीत कुमार, अरमानिक मंडल एवं अन्य ने दो मिनट का मौन रखा। उनके तैल्यचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK