उत्तराखंड। उत्तरकाशी जिले के गंगनानी के पास हेलीकॉप्टर दुर्घटना में 5 यात्रियों की मृत्यु हो गई है और 2 गंभीर रूप से घायल हैं। प्रशासन और राहत दल हेलीकॉप्टर दुर्घटना स्थल पर मौजूद हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जांच के निर्देश दिए हैं।
गढ़वाल मंडल आयुक्त विनय शंकर पांडे के मुताबिक उत्तरकाशी जिले के गंगनानी के पास हेलीकॉप्टर दुर्घटना में 5 यात्रियों की मृत्यु हो गई है और 2 गंभीर रूप से घायल हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तरकाशी के गंगनानी के समीप हेलीकॉप्टर क्रैश में कुछ लोगों के हताहत होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। राहत एवं बचाव कार्य के लिए SDRF और जिला प्रशासन की टीमें तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गई हैं।
ईश्वर हादसे में दिवंगत हुए लोगों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
प्रशासन को घायलों को हर संभव सहायता पहुंचाने एवं हादसे की जांच के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में लगातार अधिकारियों के संपर्क में हूं। हर स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK