जम्मू-कश्मीर। सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में जम्मू-कश्मीर के शोपियां में ढेर किए लश्कर के तीन आतंकी को ढेर कर दिया। मारे गए लश्कर के 3 आतंकवादियों में 2 आतंकवादियों की पहचान हो गई है। 1 की पहचान की पुष्टि होनी बाकी है।
एक आतंकवारी की पहचान शाहिद कुट्टे, पुत्र मोहम्मद यूसुफ कुट्टे, निवासी चोटिपोरा हीरपोरा, शोपियां के रूप में हुई। वह 8 मार्च, 2023 को आतंकी संगठन में शामिल हुआ था। वह 8 अप्रैल, 2024 को डेनिश रिसॉर्ट में गोलीबारी की घटना में शामिल था, जिसमें 2 जर्मन पर्यटक और एक ड्राइवर घायल हो गए थे।
वह 18 मई, 2024 को हीरपोरा, शोपियां में भाजपा सरपंच की हत्या में शामिल था। उस पर 3 फरवरी, 2025 को बेहिबाग, कुलगाम में टीए कर्मियों की हत्या में शामिल होने का संदेह है।
दूसरे आतंकवादी की पहचान अदनान शफी डार, पुत्र मोहम्मद शफी डार, निवासी वंडुना मेलहोरा, शोपियां के रूप में हुई है। उसने 18 अक्टूबर, 2024 को आतंकी संगठन ज्वाइन की थी। वह 18 अक्टूबर, 2024 को वाची, शोपियां में गैर स्थानीय मजदूर की हत्या में शामिल था।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK