- विधायक सुरेश कुमार बैठा ने प्रमाण पत्र वितरण किया
रांची। भारतीय स्टेट बैंक के ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान ने कांके प्रखंड के बाढू में 13 दिवसीय निःशुल्क कृषि उद्यमी सह बागवानी सखी कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में खलारी, बुढ़मू व नगड़ी प्रखंड के 33 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि विधायक सुरेश कुमार बैठा ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिया।
विधायक ने कहा कि जिले के विभिन्न प्रखंड के प्रतिभागी विगत कई वर्षो से लगातार इस संस्थान से सिलाई, कटाई, बागवानी, ब्यूटी पार्लर सहित विभिन्न कौशल विकास का प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वरोजगार कर रही हैं।
संस्थान के निदेशक रंजीत कुमार झा ने कहा कि संस्थान से विभिन्न प्रकार के कौशल विकास का प्रशिक्षण निःशुल्क प्राप्त कर गांव की महिलायें गांव में ही रह कर अपना व्यवसाय कर ज्यादा मुनाफा अर्जित कर सकती हैं। आगामी 23 अपै्रल से ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण आयोजित होना है। इसका लाभ क्षेत्र की महिलाएं ले सकती हैं।
इस कार्यक्रम में संकाय सदस्य बिरवल कुमार, इंद्रजीत कुमार, अनुभव कुमार मिश्रा शामिल हुए।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK