हजारीबाग। बसरिया उत्क्रमित उच्च विद्यालय में इन दिनों सशक्तिकरण की लहर दौड़ रही है। यहां 100 छात्राएं ‘सबला’ के माध्यम से अपनी आंतरिक शक्ति को पहचान रही हैं। एनटीपीसी केरेडारी कोयला खनन परियोजना की सामुदायिक विकास पहल के तहत आयोजित आत्मरक्षा कार्यशाला की वजह से यह संभव हो पाया है। ये छात्राएं ना केवल शारीरिक रूप से आत्मरक्षा करना सीख रहीं, बल्कि वे आत्मविश्वास, आत्मनिर्भरता और मानसिक मजबूती को भी अपना रही हैं।
एनटीपीसी केरेडारी परियोजना प्रमुख शिव प्रसाद ने एक विशेष सत्र के दौरान छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्हें अपनी शक्ति पर विश्वास करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा, ‘आप भविष्य की नेता हैं। अपने भविष्य को आकार देने की शक्ति आपके भीतर ही है। ‘सबला’ के माध्यम से हम यही जागरुकता जगाना चाहते हैं कि आप ना केवल आत्मरक्षा कर सकती हैं, बल्कि दुनिया का सामना भी आत्मविश्वास के साथ कर सकती हैं।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को व्यावहारिक आत्मरक्षा तकनीकों, स्थितिजन्य सजगता और मानसिक दृढ़ता का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पेशेवर प्रशिक्षकों द्वारा संचालित इन सत्रों में शारीरिक अभ्यास के साथ प्रेरणादायक मार्गदर्शन को भी शामिल किया गया है। इससे छात्राएं अपने समुदाय के भीतर और बाहर, दोनों जगह जीवन की चुनौतियों का सामना कर सकें।
एक छात्रा ने कहा, ‘यह प्रशिक्षण केवल पलटकर वार करने की नहीं है, बल्कि अपने आत्मसम्मान के साथ खड़े होने की बात है। पहले हम अकेले बाहर जाने से हिचकते थे। अब हम अधिक आत्मविश्वासी और सजग महसूस करते हैं।‘
यह पहल एनटीपीसी की समावेशी सामुदायिक विकास और लैंगिक सशक्तिकरण की व्यापक दृष्टि के अनुरूप है। छात्राओं की प्रशिक्षक प्रत्यक्षा प्रिया है। वह ब्लैक बेल्टधारी है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK