
- फाइनेंशियल टैक्स लिट्रेसी ड्राइव के तहत बच्चों के लिए सेमिनार आयोजित
रांची। दी इंस्टीट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया की रांची शाखा ने 12 अप्रैल को फाइनेंशियल टैक्स लिट्रेसी ड्राइव के तहत बच्चों के लिए ‘वित्तीय ज्ञान की आवश्यकता’ विषय पर बच्चों के लिए सेमिनार का आयोजन किया। इसमें विशषज्ञ के रूप में सीए स्नेहा नारसरिया मौजूद थीं।
सुश्री नारसरिया ने कहा कि आज की तेज़ी से बदलती दुनिया में पैसे की समझ बचपन से ही ज़रूरी है। वित्तीय साक्षरता का मतलब सिर्फ पैसे गिनना नहीं, बल्कि उसकी सही क़ीमत समझना है। अगर बच्चे छोटी उम्र में बजट बनाना, बचत करना और खर्च नियंत्रित करना सीखें तो वे जीवनभर आत्मनिर्भर रहते हैं। स्कूली शिक्षा के साथ-साथ पैसे की समझ उन्हें ज़िंदगी के असली सबक सिखाती है। जेब खर्च से शुरुआत कर बच्चे निवेश और टैक्स की भी समझ बना सकते हैं। इससे उनमें आत्मविश्वास आता है। वे बेहतर निर्णय लेना सीखते हैं।
विशेषज्ञ ने कहा कि जब बच्चे समझते हैं कि पैसे कमाना मुश्किल और खर्च करना आसान है, तब वे सोच-समझकर खर्च करते हैं। इससे वे भविष्य की ज़िम्मेदारियों के लिए तैयार रहते हैं। यह आदतें उन्हें कर्ज़ से बचना, इमरजेंसी फंड बनाना और निवेश की योजना सिखाता है। वित्तीय साक्षरता बच्चों को डिजिटल फ्रॉड से भी बचाता है, जो आजकल आम हो गए हैं। माता-पिता और स्कूल दोनों को इस विषय में सहयोग देना चाहिए। आज नहीं सिखाएंगे, तो कल वे आर्थिक चुनौतियों से जूझते रहेंगे। एक समझदार बच्चा ही कल का समझदार नागरिक बनता है। इसलिए आज से ही हमें बच्चों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना चाहिए। सीए स्नेहा नारसरिया ने वित्तीय शिक्षा से सम्बंधित कुछ मनोरंजक गेम भी बच्चों के साथ साझा किया।
सेमिनार के आरम्भ में इंस्टीट्यूट की रांची शाखा के सचिव सीए भुवनेश कुमार ठाकुर ने कहा कि किसी भी चीज को सीखने का सही उम्र बचपन ही होता है। यदि हमें बच्चों को बचपन से ही वित्तीय शिक्षा दिया जाय तो वे आगे चलकर जीवन में हमेशा वित्तीय रूप से सशक्त रहेंगे।
इस कार्यशाला में लगभग 50 की संख्या में बच्चे शामिल हुए थे। मौके पर रांची शाखा के कोषध्यक्ष सीए विवेक खोवाल और सीए स्टूडेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सीए दिलीप कुमार भी उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK