पुण्यतिथि पर कांग्रेस के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अशोक कुमार जैन को दी गई श्रद्धांजलि

झारखंड
Spread the love

चाईबासा। कांग्रेस के पूर्व जिला उपाध्यक्ष और शैक्षणिक, सामाजिक संस्थाओं में अग्रणी भूमिका निभाने वाले अशोक कुमार जैन की पुण्यतिथि के अवसर पर आज श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कांग्रेस भवन चाईबासा में उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।

इस अवसर पर कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय ने कहा कि पश्चिमी सिंहभूम जिले में दर्जनों शैक्षणिक संस्थानों के निर्माण सहित खेलकूद एवं सामाजिक क्षेत्र में उनकी जनसेवा की भावना अनुकरणीय है। उन्होंने अशोक कुमार जैन के योगदान को याद करते हुए कहा कि वे हमेशा लोगों के दिलों में जीवित रहेंगे।

श्रद्धांजलि सभा में मारवाड़ी युवा मंच के संस्थापक पुरुषोत्तम शर्मा, मारवाड़ी सम्मेलन के पूर्व अध्यक्ष अनिल मुरारका, कांग्रेस जिला महासचिव कैरा बिरुवा, अशोक बारिक, प्रवक्ता त्रिशानु राय, शिक्षा विभाग चेयरमैन पुरुषोत्तम दास पान, प्रखण्ड अध्यक्ष सोनाराम कोड़ाह, सिकुर गोप, सेवानिवृत्त शिक्षक सुरसेन टोपनो, मंगल सिंह पुरती, मंडल अध्यक्ष गोरा सिंह पुरती, प्रखण्ड महासचिव महीप कुदादा, वरीय कांग्रेसी राजेन्द्र कच्छप, सुशील दास आदि उपस्थित थे। सभी ने स्वर्गीय अशोक कुमार जैन को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK