रांची। आर्य समाज मंदिर में छोटानागपुर लॉ कॉलेज के संस्थापक स्वर्गीय बैरिस्टर श्याम कृष्ण सहाय की 62वीं पुण्यतिथि श्रद्धा के साथ 16 अप्रैल को मनाई गई। इस अवसर पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उनके समाज और शिक्षा क्षेत्र में किए गए अमूल्य योगदान को स्मरण किया गया।
इस कार्यक्रम का आयोजन संपूर्ण सहाय परिवार की ओर से किया गया, जिसमें राहुल सहाय (पोते), ज्योति कुमार सिन्हा (पोते), आयुष सहाय (परपोते), ऐश्वर्या सहाय (परपोती), संगीता श्रीवास्तव (पौत्रवधू) एवं राजेश सिन्हा, वरुण बिहारी, नरेंद्र सिंह, राज कुमार चौरसिया की उपस्थिति रही।
इस अवसर पर एक भंडारे का भी आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में आर्य समाज मंदिर के सदस्यों और श्रद्धालुओं ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK