रामनवमी जुलूस के रूट और विभिन्न मंदिरों का लिया जायजा, ऐसे हो रही निगरानी, देखें वीडियो

झारखंड
Spread the love

  • रामनवमी पर्व के मद्देनजर बेहतर व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन पूरी तैयारी में जुटा

रांची। सौहार्दपूर्ण वातावरण में रामनवमी पर्व के कराने, पर्व के मद्देनजर विधि व्यवस्था संधारण और बेहतर व्यवस्था को लेकर रांची जिला प्रशासन पूरी तैयारी में जुटा है। इसे लेकर उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने 4 अप्रैल, 2025 जिला के वरीय पदाधिकरियों के साथ रामनवमी जुलूस के रूट एवं हेहल मंडप टोली मंदिर, दक्षिण मुखी बजरंगबली मंदिर रातु रोड, विश्वनाथ शिव मंदिर पिस्का मोड़, श्री महावीर मंदिर पंड़रा, तपोवन मंदिर निवारणपुर एवं अन्य मंदिरों में व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए सम्बंधित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

प्रतिनियुक्ति की जाएगी

जिला प्रशासन द्वारा रामनवमी पर्व को लेकर सारी व्यवस्थाओं को लेकर तमाम तैयारी की जा रही है। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों में सीसीटीवी से पैनी नजर रखी जाएगी। रामनवमी जुलुस मार्गो में सुगम यातायात के लिए दंडाधिकारियों एवं पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। सोशल मीडिया में सतत निगरानी 24×7 रखी जाएगी, ताकि असामाजिक तत्व भ्रामक एवं आपत्तिजनक मैसेज नहीं फैला पाए।

व्यापक व्यवस्था के निर्देश

उपायुक्त द्वारा रामनवमी जुलूस के रुट में प्रमुख स्थानों पर लाइट की व्यापक व्यवस्था, बैरिकेट, जुलुस मार्गो की साफ-सफाई, मेडिकल टीम एवं अन्य आवश्यक जरुरी इंतजाम ससमय कराने का निर्देश सम्बंधित पदाधिकारियों को दिया गया। उपायुक्त ने कहा कि रांची जिस तरह से विगत वर्षों में पर्व त्यौहार संपादित हुए हैं, उसी तरह आगामी पर्व त्यौहार सब के सहयोग से सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न होंगे। इस दौरान जिला के सम्बंधित सभी वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

ड्रोन से हो रही निगरानी

रामनवमी के पर्व को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से रांची के मेन रोड की ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही है।

यहां देखें वीडियो

यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *