मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण की नई कमेटी ने ली शपथ

झारखंड
Spread the love

रांची। मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण का सत्र 2024–25 की वार्षिक पुरस्कार वितरण सह सत्र 2025- 26 का शपथ ग्रहण समारोह विनीता सिंघानिया की अध्यक्षता में बरियातु में हुआ। इसमें शाखा अध्यक्ष विनीता सिंघानिया ने 2024–25 नवनिर्वाचित अध्यक्ष पूजा अग्रवाल को (सत्र 2025–26)  का पदभार सौंपा।

विशिष्ठ अतिथि निवर्तमान उपमहापौर संजीव विजयवर्गीय थे। अतिथि निवर्तमान प्रांतीय अध्यक्ष अरूण गुप्ता ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती पूजा अग्रवाल को शपथ दिलाई। निवर्तमान प्रांतीय महामंत्री सार्थक अग्रवाल ने नवनिर्वाचित की कार्यकारिणी टीम के सभी सदस्य को शपथ दिलाई।

सत्र 2023-24 का पुरस्कारों का वितरण किया गया। इसमें सभी सदस्यों को उनके कार्यो के लिए पुरस्कृत किया गया। अध्यक्ष विनीता सिंघानिया ने बतौर शाखा अध्यक्ष सभा में संबोधन दिया।

श्रीमती पूजा अग्रवाल ने कहा कि रांची समर्पण शाखा पिछले 19 वर्षो से बहुत ही अच्छा कार्य कर रही है। अब 16वें अध्यक्ष के रूप में उनका पूरा प्रयास रहेगा कि समर्पण को नई ऊंचाइयों तक ले जाए।

नई अध्यक्ष द्वारा हर महीने की अमावस्या को गौ सेवा करने का निर्णय लिया गया। धन्यवाद नवनिर्वाचित सचिव श्रीमती शुभा अग्रवाल ने किया।

अध्यक्ष श्रीमती पूजा अग्रवाल ने अपनी टीम तैयार की। इसमें उपाध्यक्ष सपना सिंघानिया एवं रोजी खंडेलवाल, सचिव शुभा अग्रवाल, सह सचिव सौम्या सामोता, कोषाध्यक्ष रितु पोद्दार,  मीडिया प्रभारी स्पेशल इन्वाइटी सरिता बथवाल, रक्तदान प्रभारी पायल जैन, अमृतधारा शशि बंका एवं दीपिका टेकरीवाल, पर्यावरण व स्वच्छता प्रभारी पूजा तोदी, स्वास्थ्य प्रभारी सोनल शर्मा एवं आशा संथालिया, खेलकूद पूजा जैन एवं रेखा राईका ने पद की शपथ ली।

कन्या भ्रूण स्मिता अग्रवाल, जन सेवा दीपिका मोतिका एवं रश्मि राजगढ़िया, गौ सेवा निकिता जालान, केंसर जागृति कृष्णा अग्रवाल एवं प्रीति अग्रवाल, अंगदान देह दान कोमल झुनझुनवाला, सदस्यता प्रभारी शिखा पोद्दार, नारी चेतना पूजा लाडिया, फेलोशिप प्रभारी वेदिका सिंघानिया एवं नेहा बगड़िया स्पेशल इन्वाइटी कविता सोमानी, कोमल पोद्दार, राधा ड्रोलिया, रंजू मालपनी, आशा सराफ़, पिंकी शर्मा सभी ने अपने पद की शपथ ली।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK