धनबाद। बाबा साहेब की 135वें जयंती पर अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से कोयलानगर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। उनके द्वारा सर्वहारा और सर्वसमावेशी समाज के निर्माण के लिए वंचितों, गरीबों और अंतिम पंक्ति में बैठे लोगों के लिए किए गए अतुलनीय कार्य को याद किया गया।
संघ के सदस्यों ने आज के भारत की पथ प्रदर्शक पुस्तक “संविधान” के रचयिता के प्रति आभार और कृतज्ञता व्यक्त की। मौके पर संघ के महासचिव सियाराम प्रसाद सिंह, संयुक्त सचिव राजीव कुमार, कोषाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार, उप कोषाध्यक्ष राजू साव, राजकिशोर सहित अन्य शिक्षक उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK