रांची-नई दिल्ली के बीच चलेगी समर स्पेशल ट्रेन, जानें टाइम टेबल

झारखंड
Spread the love

रांची। ट्रेनों में अतिरिक्त भीड़ हो गई है। भीड़ को देखते हुए और यात्रियों की सुविधा के लिए रांची-नई दिल्ली के बीच समर स्पेशल ट्रेन चलेगी। इसका टाइम टेबल जारी हो गया है। ट्रेन में जनरेटर यान के 2 कोच और वातानुकूलित 3-टियर इकनॉमी के 18 कोच सहित 20 कोच होंगे।

ट्रेन संख्या 02877 रांची-नई दिल्ली समर स्पेशल 4 अप्रैल से 27 जून, 2025 तक प्रत्येक शुक्रवार को रांची से प्रस्थान करेगी।

इस ट्रेन का रांची प्रस्थान शुक्रवार 23:55 बजे, मुरी आगमन 1:00 बजे प्रस्थान 1:05 बजे, बरकाकाना आगमन 2:40 बजे प्रस्थान 2:45 बजे, गढ़वा रोड आगमन 6:00 बजे प्रस्थान 6:05 बजे, पंडित दीनदयाल उपाध्याय आगमन 10:15 बजे प्रस्थान 10:35 बजे, प्रयागराज आगमन 15:20 बजे प्रस्थान 15:30 बजे, कानपुर आगमन 19:25 बजे प्रस्थान 19:30 बजे एवं नई दिल्ली आगमन रविवार 3:00 बजे होगा।

ट्रेन संख्या 02878 नई दिल्ली-रांची समर स्पेशल 6 अप्रैल से 29 जून, 2025 तक प्रत्येक रविवार को नई दिल्ली से प्रस्थान करेगी।

ट्रेन का नई दिल्ली प्रस्थान रविवार 4:00 बजे, कानपुर आगमन 9:50 बजे प्रस्थान 10:00 बजे, प्रयागराज आगमन 13:20 बजे प्रस्थान 13:25 बजे, दीनदयाल उपाध्याय आगमन 16:50 बजे प्रस्थान 17:00 बजे, गढ़वा रोड आगमन 21:38 बजे प्रस्थान 21:40 बजे, बरकाकाना आगमन 02:20 बजे प्रस्थान 02:25 बजे, मुरी आगमन 03:33 बजे प्रस्थान 3:35 बजे एवं रांची आगमन सोमवार 5:00 बजे होगा।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK