प्रवासी मजदूरों की सुरक्षित वापसी के लिए राज्य सरकार सक्रिय

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

  • भारतीय दूतावास एवं विदेश मंत्रालय को तत्काल कार्रवाई के लिए भेजा ईमेल

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर नाइजर में प्रवासी मजदूरों के अपहरण पर त्वरित कार्रवाई करते हुए विदेश मंत्रालय और भारतीय दूतावास को मेल कर पांचों श्रमिकों की सकुशल वापसी के प्रयास तेज कर दिए हैं। विदित हो कि 27 अप्रैल को पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह ने राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष को ग्राम  दोन्दलो एवं मुंडरो (थाना बगोदर, जिला गिरिडीह) के पाँच प्रवासी श्रमिकों के अपहरण एवं गायब होने की सूचना दी थी।

प्रवासी मजदूरों के नाम और उनके पासपोर्ट का जिक्र करते हुए त्वरित सकुशल वापसी के लिए कार्रवाई की मांग की गई थी। सभी श्रमिक नाइजर (दक्षिण अफ्रीका क्षेत्र) में ट्रांसमिशन लाइन के क्षेत्र में कार्य करने वाली कंपनी के केपीटीसी प्रोजेक्ट में कार्यरत थे। कुछ हथियारबंद लोगों द्वारा 25 अप्रैल को इन पांचों श्रमिकों का अपहरण कर लिया गया। अपहरण के बाद से उनका कोई पता नहीं चल सका है एवं परिजनों ने चिंता व्यक्त की है। राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रोजेक्ट हेड/कंट्री मैनेजर से संपर्क कर घटना की अद्यतन जानकारी प्राप्त की।

जानकारी अनुसार, सभी श्रमिक कंपनी साइट से 25–30 किमी दूर तेलाबारी क्षेत्र में कार्यरत थे। यह पूरी तरह से एक मिलिट्री ऑपरेशन था, जिसमें 26 स्थानीय एवं 12 अन्य देशों के श्रमिक शामिल थे। इस घटना में 12 लोगों की मृत्यु की भी सूचना मिली है। वहां की कंपनी, गवर्नर कार्यालय, भारतीय राजदूत एवं भारतीय दूतावास इस मामले पर सक्रियता से कार्य कर रहे हैं।

राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष ने 28 अप्रैल, 2025 को मामले का सत्यापन करते हुए प्रोटेक्टर ऑफ इमिग्रेंट्स, रांची, भारतीय दूतावास तथा विदेश मंत्रालय को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के लिए ईमेल भेजा है। पांचों श्रमिकों की सुरक्षित वापसी के लिए प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई का अनुरोध किया है।

आज भारतीय दूतावास व कंपनी से दोबारा कंट्रोल रूम की बातचीत व ईमेल द्वारा सूचना दी गयी है कि भारत के नाइजर स्थित दूतावास को दुर्भाग्यपूर्ण घटना की जानकारी है। नागरिकों की सुरक्षित एवं शीघ्र रिहाई के लिए वह संबंधित नाइजीरियाई अधिकारियों के साथ इस मामले को उठा रहा है।

इन प्रवासी मजदूरों का अपहरण

फलजीत महतो (पिता – नारायण महतो, पासपोर्ट सं. डब्‍ल्‍यू7735287)
राजू कुमार (पिता – फागु महतो, पासपोर्ट सं. आर6801714)
चंद्रिका महतो (पिता – शंकर महतो, पासपोर्ट सं. एक्‍स7456752)
संजय महतो (पिता – जागेश्वर महतो, पासपोर्ट सं. एक्‍स7453938)
उत्तम महतो (पिता – तालो महतो, पासपोर्ट सं. एक्‍स8970245)

यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *