- कांग्रेसियों ने कहा-चिरस्मरणीय रहेगा स्व. सीताराम रुंगटा का योगदान
चाईबासा। कांग्रेस भवन चाईबासा के विकास में अग्रणी भूमिका निभाने वाले बहुमुखी प्रतिभाशाली व्यक्तित्व जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व कोषाध्यक्ष स्व. सीताराम रुंगटा की पुण्यतिथि पर गुरुवार को कांग्रेस भवन में दो मिनट का मौन रखकर कांग्रेसियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास ने कहा कि चाईबासा में कांग्रेस भवन का निर्माण स्व.सीताराम रुंगटा की देन रही है। इसका उद्घाटन बिहार के तत्कालीन मुख्यमंत्री कृष्णवल्लभ सहाय ने किया था।
पश्चिम सिंहभूम जिले में निरंतर नागरिक सुविधाएं प्रदान करने में स्व. रुंगटा की अग्रणी भूमिका रही है। कई शिक्षण संस्थान सहित अन्य संस्थान एवं कई नागरिक सुविधाएं इनकी देन है। कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय ने कहा कि इनके देन जिले के नागरिकों के लिए चिरस्मरणीय रहेगा और स्व. सीताराम रुंगटा के योगदान को भूला नहीं जा सकता है।
मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास, प्रदेश सचिव अशरफुल होदा, कांग्रेस जिला महासचिव रविन्द्र बिरुवा, अशोक बारिक, प्रवक्ता त्रिशानु राय, शिक्षा विभाग चेयरमैन पुरुषोत्तम दास पान, नगर अध्यक्ष मो.सलीम, वरीय कांग्रेसी संतोष सिन्हा, राधा मोहन बनर्जी, विक्रमादित्य सुंडी, प्रताप पुरती, परशुराम पान, सुशील दास आदि उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK