श्री जैन श्वेताम्बर संघ ने महावीर जयंती पर निकाली शोभायात्रा

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

रांची। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर जयंती के उपलक्ष्य में श्वेतांबर जैन मंदिर डोरंडा में भगवान महावीर का जन्म कल्याणक महोत्सव मनाया गया।  सुबह भगवान की स्नात्र पूजा हुई। इसके बाद भगवान की शोभायात्रा मंदिर परिसर से निकाली गई। यह तुलसी चौक, झंडा चौक, श्री राम भरत मिलाप कार्यालय, हाई कोर्ट होते हुए वापस मंदिर परिसर पहुंची। रास्ते में विभिन्न संस्थाओं ने शोभायात्रा का स्वागत किया।

मंदिर पहुंचने के बाद भगवान महावीर को स्थान ग्रहण कराया गया। फिर, बच्चों एवं महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम, भजन, नाटक इत्यादि पेश किए। भगवान महावीर के सिद्धांतों एवं रास्तों में चलने के लिए समाज के लोगों को प्रेरित करने के लिए एक नाटक की भी प्रस्तुति की गई। इसमें भगवान महावीर के रोल में विनय नाहटा उनके साथ निखिल बोथरा, प्रियंका जैन, अनसुला सेठिया, निर्वाण जैन, चिराग जैन, संजय कोठारी, अक्षय जैन, राकेश कोठारी, रिद्धि जैन, खुशबू जैन, खुशी कोठारी, श्रुति जैन ने अपने किरदार निभाया। सोनल नाहटा ने नाटक में मंच का संचालन किया।

समाज की महिलाओं द्वारा भजन एवं नृत्य भी प्रस्तुत किए गए। अक्षय जैन द्वारा मधुर भजनों की प्रस्तुति की गई। “महावीर के शरण में सब कुछ है मिलता सर को झुका कर देखो विश्वास तो करके देखो” आदि मधुर भजनों से समाज के लोग शोभायात्रा में झूम रहे थे। प्रकाश नाहटा के द्वारा भजन “महावीर कहूं या महावीर तेरा नाम रहेगा जग में” प्रस्तुत किया गया।

कांग्रेस के प्रदेश के नेता आलोक दुबे और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश युवा नेता रोहित शारदा को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के बाद स्वामी वात्सल्य का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में श्वेतांबर जैन समाज के संरक्षक संपत लाल रामपुरिया, अध्यक्ष सुभाष चंद्र बोथरा, सचिव विनय नाहटा, बालवीर जैन, श्री लाल सेठिया, अनिल कोठारी, अजय कोठारी, संजय कोठारी, राकेश कोठारी, शांतिलाल रामपुरिया, नवीन रामपुरिया, मनीष जैन, अक्षय जैन, सुशीला सेठिया, प्रभा बोथरा, सरोज जैन, प्रीति रामपुरिया, शशि कोठारी, प्रेमलता नाहटा, मदनलाल बेगानी, दिनेश सेठ, प्रमोद बोथरा, अक्षय सेठिया, रोहित कोचर, चिराग जैन, विवेक राय सुराणा,  राजेश बछावत सहित अन्य सदस्यों ने योगदान दिया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK