- पेंशन, राशन, आवास आदि की जानकारी ली
विश्वजीत कुमार रंजन
गढ़वा। एसडीओ संजय कुमार विभिन्न माध्यमों से प्राप्त सूचना पर अनुमंडल मुख्यालय से लगभग 20 किलोमीटर दूर पतहरिया गांव गए। वहां अत्यंत वृद्ध दंपत्ति भुलाई बियार और मूर्ति देवी के घर पहुंचे।
उन्हें जानकारी मिली थी कि किसी बुजुर्ग दंपत्ति को राशन और पेंशन को लेकर गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस पर संज्ञान लेकर वे दोपहर में पढुआ पंचायत के पतहरिया गांव की तेतरिया बस्ती निवासी उक्त बुजुर्ग दंपति के घर स्वयं पहुंच गए। वे संबंधित पदाधिकारियों सहित राशन के साथ पहुंचे थे।
एसडीएम ने जाते ही सर्वप्रथम राशन प्रदान किया। फिर बुजुर्ग पति-पत्नी की आर्थिक स्थिति, उनके स्वास्थ्य, उनकी देखभाल कर्ता के अलावा उनकी पेंशन, आवास और राशन कार्ड के बारे में विस्तार से जानकारी ली।
जांच के क्रम में प्राप्त तथ्यों के अनुसार उक्त दंपति की पेंशन राशि बकाया नहीं है। मार्च तक की राशि उनके खाते में जा चुकी है, किंतु किसी बायोमेट्रिक परेशानी के चलते वे बैंक से अपना पैसा नहीं निकल पा रहे थे। इस पर तत्काल मौके पर ही एसडीएम ने एसबीआई स्टेट बैंक शाखा के संबंधित प्रबंधक को फोन कर नियमानुसार समस्या निदान का निर्देश दिया। संबंधित बैंक प्रबंधक ने उक्त तकनीकी समस्या का तुरंत समाधान कर दिया।
बुजुर्गों का राशन कार्ड में नाम जोड़ने के लिए अंचल अधिकारी सह प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को निर्देश दिया। राशन कार्ड में नाम जुड़ने तक संबंधित दंपति को हर माह ससमय राशन उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए बीडीओ और सीओ को आदेश दिया।
संजय कुमार ने लौटते समय उन बुजुर्ग माता को दवा आदि खरीदने के लिए अपने स्तर से छोटी सी राशि भी उपलब्ध कराई। बुजुर्ग दंपति के बेटो से भी कहा कि वे उनका पूरा ध्यान रखेंगे। किसी भी रूप में यदि उनको दिक्कत परेशानी होती है तो वे सीधा अनुमंडल कार्यालय या प्रखंड कार्यालय को सूचना देंगे। इस दौरान स्थानीय लोग भी मौजूद थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK