- शिकायत एवं सुझावों को सुनने के साथ-साथ साहित्यिक विकास पर होगी चर्चा
विश्वजीत कुमार रंजन
गढ़वा। सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने अपने एक घंटे के साप्ताहिक कार्यक्रम “कॉफी विद एसडीएम” में इस बार अनुमंडल क्षेत्र के साहित्यकारों को बुधवार को आमंत्रित किया है। श्री कुमार ने कहा कि गढ़वा क्षेत्र में साहित्यिक गतिविधियों को समृद्ध करने के लिये समन्वित प्रयास किए जाने की जरूरत है। हो सकता है यहां पर अच्छे-अच्छे लेखक, कवि, शायर एवं अन्य विधाओं के साहित्य-साधक मौजूद हों, किंतु उन्हें एक बेहतर प्लेटफार्म देने के लिए प्रशासन के स्तर से क्या मदद हो सकती है, इस बारे में भी एक अनौपचारिक संवाद बहुत आवश्यक है। इसलिए इस बार के ‘कॉफी विद एसडीएम’ कार्यक्रम में यहां के साहित्यकारों को आमंत्रित किया गया है।
संवाद के दौरान साहित्यकारों की निजी समस्याओं को सुनने के अलावा गढ़वा क्षेत्र के विकास के लिए उनसे सुझाव भी लिए जाएंगे! तदनुरूप उन पर आवश्यक पहल भी की जाएगी। अनुमंडल पदाधिकारी ने इच्छुक कवि/कवयित्री, लेखक/लेखिका, शायर, कहानीकार, उपन्यासकार आदि से अनुरोध किया है कि वे इस 1 घंटे के अनौपचारिक संवाद कार्यक्रम में शामिल होने के लिए समय निकाल कर 16 अप्रैल को 11 बजे सदर अनुमंडल कार्यालय जरूर पधारे।
एसडीएम ने बताया कि यह साप्ताहिक संवाद कार्यक्रम शुरू हुए पांचवां महीना चल रहा है। अब तक समाज के विभिन्न वर्गों के साथ ऐसे 19 कार्यक्रम आयोजित किये जा चुके हैं। इन कॉफी संवाद कार्यक्रमों के माध्यम से अब तक सैकड़ों लोगों की समस्याओं का निस्तारण भी किया जा चुका है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK