रांची। मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण शाखा ने विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर 22 अप्रैल, 2025 को बड़ा तलाब में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कर साफ सफाई की। अध्यक्ष पूजा अग्रवाल के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें पर्यावरण एवं स्वच्छता प्रभारी पूजा तोदी और सयोजिका पिंकी शर्मा ने तैयारी की थी।
शाखा अध्यक्ष ने कहा यह धरती मां के समान है। इसकी सुरक्षा के बिना सब बेकार है। इसलिए हम सब को मिलकर पृथ्वी की साफ़ सफ़ाई में ध्यान देना चाहिए। रियल हीरो ने इतनी कड़ी धूप में साफ सफाई की। लोगों को जागरूक भी किया।
मीडिया प्रभारी सरिता बथवाल बताया कि सफाई कर्मचारियों के बीच शाखा द्वारा पानी बोतल, ग्लूकोज डी और धूप से बचाव के लिए टोपी का वितरण किया गया।
इस कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष पूजा अग्रवाल, निवर्तमान अध्यक्ष विनिता सिंघानिया, शुभा अग्रवाल, पूजा तोदी, पिंकी शर्मा, वर्षा धानुका, पायल जैन, कविता जालान, सोनल शर्मा, दीपिका मोतीका एवं अन्य सदस्य उपस्थित थीं।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK