समर्पण शाखा ने बेबी किट बांटी, गौ सेवा भी की

झारखंड
Spread the love

रांची। मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण शाखा ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत नवजात बच्चियों के बीच बेबी किट का वितरण किया। साथ ही गौ सेवा भी की।

मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण शाखा की अध्यक्ष पूजा अग्रवाल के नेतृत्व में कन्या भ्रूण हत्या को रोकने के लिए जागरुकता अभियान के अंतर्गत नवजात बच्चियों के बीच बेबी किट का वितरण कर माताओं को शुभ कामनाएं दी गई। यह कार्य नागरमल मोदी सेवा सदन में किया गया।

इस कार्यक्रम की कन्या भ्रूण प्रभारी स्मिता अग्रवाल, संयोजिका आशा सर्राफ ने तैयारी की थी। मीडिया प्रभारी सरिता बथवाल ने बताया कि बेबी किट वितरण के साथ साथ शाखा ने गौ सेवा भी की। शाखा ने हरमू रोड गौशाला में अमावस्या के उपलक्ष्‍य में गौ सेवा की।

रांची समर्पण शाखा द्वारा अध्यक्ष पूजा अग्रवाल की अध्यक्षता में प्रति महीना अमावस्या के दिन गौ सेवा करने की योजना बनाई गई है। इस क्रम में अप्रैल में रविवार को सुबह 8 बजे गौ सेवा की गई। सदस्‍यों ने कहा कि गौ माता की सेवा से बड़ी कोई सेवा नहीं है।

सेवा के तहत गौ माता को हरी सब्जी, ककरी, गुड़, चोकर, खीरा,रोटी एवं सामग्री खिलाई गई। गौ सेवा प्रभारी निकिता जालान ने गौ सेवा की सारी तैयारी सुचारू रूप की।

कार्यक्रम में अध्यक्ष पूजा अग्रवाल, निवर्तमान अध्यक्ष विनीता सिंघानिया, शुभा अग्रवाल,  सपना सिंघानिया निकिता जालान, रितु पोद्दार,  स्मिता अग्रवाल, आशा सर्राफ, राधा ड्रोलिया, दीपिका मोतीका, वर्षा धानुका, पिंकी शर्मा,पूजा तोदी, वेदिका सिंघानिया समेत अन्य सदस्य मौजूद थीं।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK