सेल रांची इकाइयों ने मनाई डॉ अंबेडकर जयंती

झारखंड
Spread the love

रांची। सेल, सैटेलाइट टाउनशिप में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती राष्ट्रीय भावना के साथ मनाई गई। इसमें रांची स्थित सभी छह इकाइयों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक (सीईटी) एस.के. वर्मा, कार्यपालक निदेशक (आरडीसीआईएस) एस.के. कर, मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन-प्रशिक्षण एवं विकास), एमटीआई एस. धर सहित सेल रांची की विभिन्न इकाइयों के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम की शुरुआत भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर को पुष्प अर्पित कर उनके राष्ट्र के प्रति अतुलनीय योगदान को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम का उद्घाटन सेल रांची इकाइयों के सीजीएम (एचआर) के संबोधन से हुआ, जिन्होंने डॉ. अंबेडकर के दृष्टिकोण की वर्तमान समय में प्रासंगिकता पर बल दिया।

इसके उपरांत पी.के. होरो ने डॉ. अंबेडकर के जीवन और उनकी उपलब्धियों पर प्रकाश डाला और जे.पी. कुमार ने भी डॉ. भीमराव अंबेडकर के योगदानों पर अपने मूल्यवान विचार साझा किए। कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यपालक निदेशकों ने कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे डॉ. अंबेडकर की शिक्षाओं और मूल्यों को अपने व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन में अपनाएं। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन हेमू टोप्पो द्वारा प्रस्तुत किया गया और संचालन सुशांत दास ने किया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK