रांची। जेसीआई रांची ने पहली बार बिग बॉक्स लीग सीजन-1 का आयोजन कांके रोड स्थित ए स्क्वायर क्लब में किया। इसमें 8 अलग-अलग संस्था ने हिस्सा लिया। इनके बीच बॉक्स क्रिकेट मैच खेला गया।
इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले 8 संस्था में जेसीआई रांची, जीओई, बीएनआई हीरोज, बीएनआई गार्जियंस, राउंड टेबल इंडिया, बीएन आई एक्सप्लोररस, शारदा फाउंडेशन और आईसीएआई रांची शामिल थे। सभी संस्था के मेंबर्स ने इस टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन किया।
रविवार को बीबीएल सीजन-1 का फाइनल मैच जेसीआई रांची और राउंड टेबल इंडिया के बीच खेला गया। इसमें राउंड टेबल इंडिया ने 59 रनों से जीत हासिल की। विजेता टीम के अभिषेक तनेजा, सिद्धार्थ चौधरी, सनी केडिया, विवेक जैन, पीयूष सरावगी, ऋषि बग्गा व अमन सिंह ने संस्था को जीत दिलाई।
कार्यक्रम का संचालन अक्षत अग्रवाल, ऋषि मुरारका और केतुल पटेल ने निखिल मोदी की अगवाई में किया। जेसीआई रांची के ओर से अध्यक्ष प्रतीक जैन, सचिव सनी केडिया, चेतन जैन, चंद्रेश बजाज, अनिमेष निखिल, दीपक पटेल, अभिषेक केडिया, अभिनव मंत्री, ऋषभ जैन, रॉबिन गुप्ता, पीयूष केडिया, मोहित वर्मा, अमन सिंघानिया, अभ्युदय मोदी व अन्य सदस्य उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK