रांची। झारखंड सरकार के स्वास्थ्य विभाग के फैसले पर हाईकोर्ट की रोक के बाद रिम्स के निदेशक डॉक्टर राजकुमार एक बार फिर से काम पर लौट आए हैं। आदेश के बाद मंगलवार को प्रभारी निदेशक डॉक्टर शशिबाला सिंह की जगह उन्होंने पदभार ग्रहण किया।
उन्होंने प्रशासनिक भवन स्थित अपने चेंबर में डॉक्टरों की प्रोन्नति सहित कई जरूरी फाइलें निबटायी। कार्यभार संभालने के साथ ही निदेशक ने तीन महत्वपूर्ण निर्णय लिये।

उन्होंने चार माह से लंबित डॉक्टरों की प्रोन्नति का रिजल्ट जारी कर 81 चिकित्सकों को प्रोन्नत करने का आदेश जारी कर दिया। इसके साथ ही निदेशक डॉक्टर राजकुमार ने एमआरआई मशीन की खरीदारी के लिए एलसी खोलने का निर्देश दिया।
इस कारण ऑर्डर की गयी फिलिप्स कंपनी की एमआरआई मशीन जल्द ही रिम्स को मिल जायेगी। तीसरे निर्णय के तहत उन्होंने एसबीआई बैंक के पास बंद गेट को खोलने का निर्देश दिया।
बताते चलें कि, 15 अप्रैल को रिम्स शासी परिषद की बैठक में स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी के साथ परिषद द्वारा पूर्व में लिये गये निर्णयों को लेकर निदेशक से मतभेद उभर कर सामने आये थे। बैठक में विवाद काफी बढ़ गया था।
इस कारण बैठक में मौजूद अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह को हस्तक्षेप करना पड़ा था। इसके बाद अचानक डॉक्टर राजकुमार को रिम्स निदेशक पद से हटा दिया गया था। उनके स्थान पर डॉक्टर शशिबाला सिंह को प्रभारी निदेशक नियुक्त किया गया था। इस मामले को लेकर डॉक्टर राजकुमार झारखंड हाइकोर्ट पहुंचे थे।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़ेंhttps://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj