रांची। ट्रेनों में अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए रांची-नई दिल्ली-रांची स्पेशल ट्रेन चलेगी। इन ट्रेनों में एसएलआर के 2 कोच, सामान्य श्रेणी के 4 कोच एवं द्वितीय श्रेणी स्लीपर के 14 कोच यानी 20 कोच होंगे।
ट्रेन संख्या 02817 रांची-नई दिल्ली स्पेशल, यात्रा प्रारंभ दिनांक 2 अप्रैल, 2025 को रांची से प्रस्थान करेगी।
इस ट्रेन का रांची प्रस्थान 14:00 बजे, डाल्टनगंज आगमन 17:25 बजे प्रस्थान 17:30 बजे, पंडित दीनदयाल उपाध्याय आगमन 23:00 बजे प्रस्थान 23:10 बजे, प्रयागराज आगमन 03:50 बजे प्रस्थान 03:55 बजे एवं नई दिल्ली आगमन 14:00 बजे होगा।
ट्रेन संख्या 02818 नई दिल्ली-रांची स्पेशल 3 अप्रैल, 2025 को नई दिल्ली से प्रस्थान करेगी।
इस ट्रेन का नई दिल्ली प्रस्थान 15:50 बजे, प्रयागराज आगमन 02:20 बजे प्रस्थान 02:25 बजे, पंडित दीनदयाल उपाध्याय आगमन 06:45 बजे प्रस्थान 06:55 बजे, डाल्टनगंज आगमन 10:35 बजे प्रस्थान 10:40 बजे एवं रांची आगमन 15:50 बजे होगा |
ट्रेन संख्या 02819 रांची- नई दिल्ली स्पेशल 4 अप्रैल, 2025 को रांची से प्रस्थान करेगी।
इस ट्रेन का रांची प्रस्थान 14:00 बजे, गोमो आगमन 18:05 बजे प्रस्थान 18:10 बजे, गया आगमन 21:55 बजे प्रस्थान 22:00 बजे, पंडित दीनदयाल उपाध्याय आगमन 02:30 बजे प्रस्थान 02:40 बजे, प्रयागराज आगमन 08:00 बजे प्रस्थान 08:05 बजे एवं नई दिल्ली आगमन 18:00 बजे होगा।
ट्रेन संख्या 02820 नई दिल्ली- रांची स्पेशल 5 अप्रैल, 2025 को नई दिल्ली से प्रस्थान करेगी।
इस ट्रेन का नई दिल्ली प्रस्थान 19:30 बजे, प्रयागराज आगमन 04:10 बजे प्रस्थान 04:15 बजे, पंडित दीनदयाल उपाध्याय आगमन 08:50 बजे प्रस्थान 09:00 बजे, गया आगमन 12:15 बजे प्रस्थान 12:20 बजे, गोमो आगमन 15:45 बजे प्रस्थान 15:50 बजे एवं रांची आगमन 20:15 बजे होगा।