लायंस इंटरनेशनल जिला 322ए के अधिवेशन में रांची ईस्ट ने कई पुरस्कार जीते

झारखंड
Spread the love

रांची। लायंस इंटरनेशनल जिला 322ए का दो दिवसीय अधिवेशन जमशेदपुर में समपन्न हुआ। इसमें झारखंड एवं बिहार के लगभग 80 क्लबों के 450 सदस्यों ने हिस्सा लिया। अधिवेशन में सभी क्लबों के वर्ष भर किये गए सेवा कार्यों का आकलन किया गया। उन्हें पुरस्कृत किया गया।

लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट को फोटोग्राफी एवं बैनर प्रतियोगिता में द्वितीय  पुरस्कार, पब्लिक स्पीकिंग में शायरी अग्रवाल को प्रथम एवं भारतेंदु झा को द्वितीय और विनोद सिंह को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।

सम्मेलन में अध्यक्ष संजय पोद्दार, सचिव सुनीता अग्रवाल, पीआरओ अनिता झा सहित पूर्व जिलापाल राजीव लोचन, राजीवा सिंह, वीके महेंद्रू, राजेश गुप्ता, पूर्व अध्यक्षों में मनोज नरेडी, दिवाकर राजगढ़िया, रतन अग्रवाल, नरेश कुमार सहित रामकृष्ण, रवि आनंद, मनोज गोप एवं रमेंद्र कुमार शामिल हुए।

लायन्स्टिक वर्ष 2025-26 के लिए जिलापाल संजय कुमार, प्रथम उप जिलापाल शुभ्रा मजूमदार और लायंस क्लब ऑफ गढ़वा ग्रीन के कंचन साहू द्वितीय उप जिलापाल चुने गए। यह जानकारी पीआरओ अनिता झा ने दी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, एक्‍स सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK