वैदिक मंत्र उच्चारण और श्री राम की स्तुति के साथ श्री राधा कृष्ण मंदिर में मनी रामनवमी

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

  • हजारों की संख्या में श्रद्धालु भंडारा में शामिल हुए

रांची। रातू रोड के कृष्ण नगर कॉलोनी स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर में रामनवमी महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर पूरे मंदिर परिसर को कोलकाता से आए कारीगरों ने विशेष तरह से सजाया था। सर्वप्रथम पंडित ज्ञानदेव मिश्रा, पंडित रामचंद्र उपाध्याय एवं पंडित सीताराम जी ने वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ पूजा की। प्रभु श्री राम के जन्मोत्सव के समय श्री राम की स्तुति की गई। प्रभु की आरती उतारी गई।

इसके बाद श्री दुर्गा जागरण मंडली एवं स्त्री सत्संग सभा द्वारा भजनों का कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। रामनवमी के पावन अवसर पर दोपहर 12.30 बजे से 3.30 तक मुंबई से आई प्रख्यात भजन गायिका गिनी कौर ने भजनों का कार्यक्रम पेश किया। उन्होंने ‘मंगल भवन अमंगल हारी..’, ‘मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे राम आएंगे…’, ‘भैया नवरात्रों में जब धरती पर आती है…’ जैसे कई भजन गाकर भक्तों को खूब झूमाया।

श्री राधा कृष्ण मंदिर कमेटी द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें हजारों भक्तों ने प्रभु का प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, रांची विधायक सीपी सिंह, भाजपा नेता सत्यनारायण सिंह, पूर्व पार्षद अशोक यादव, पूर्व पार्षद सुनीता देवी ने प्रभु के चरणों में हाजिरी लगाई।

मौके पर गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सत्संग सभा द्वारा शरबत की छबील लगाकर सेवा की गई। बहावलपुरी पंजाबी समाज द्वारा लगाए गए सेवा शिविर में चाय एवं बिस्किट का वितरण किया गया। गुरु तेग बहादुर स्त्री सत्संग सभा के द्वारा मिष्ठान का वितरण किया गया। राधा कृष्ण मंदिर द्वारा गुरुनानक सेवक जत्था के सूरज झंडई के सहयोग से रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। स्वैच्‍छ‍िक रक्तदान किया।

दशमी के दिन सुबह 10 बजे से हवन एवं शाम 7 बजे से ज्योत विसर्जन का कार्यक्रम होगा।

कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रधान नंदकिशोर अरोड़ा, चन्द्रभान तलेजा, रामचंद्र तलेजा, मनोहर लाल जसूजा, सुनील कटारिया, चंदन सिडाना, केसर पपनेजा, मनोज किंगर, हरीश अरोड़ा, अरुण जसूजा, किशोरी पपनेजा, गौरीशंकर मादनपोत्रा, ललित किंगर,  हरीश मनुजा, प्रवीण घई, विशाल अरोड़ा विकास घई, नरेश खत्री, हरीश नागपाल, नरेश अरोड़ा, मुकेश सिडाना, विजय जसूजा, विनीत अरोड़ा, पंकज गखड़, पवन मनुजा, सुशील गेरा, अनिल मुंजाल, उमंग मनुजा, रोहित तलेजा, विशाल अरोड़ा, रौनक मिड्ढा, अनिल वाधवा ने सहयोग किया।

इसके अति‍रिक्‍त पवन पपनेजा, जिमी अरोड़ा, विनोद किंगर, कौशल्या देवी, पूनम तलेजा, राज देवी मनुजा, शकुंतला देवी मुंजाल, ज्योति अरोड़ा, नीलम अरोड़ा, राधा देवी तलेजा, सिम्मी पपनेजा, शशि किंगर एवं मां भवानी सेवा मंडल की रूबी अरोड़ा, निशा तलेजा, सुनीता विज, पूजा जसूजा, बरखा घई, कांता देवी अरोड़ा, श्वेता चावला, शालू मिड्ढा, कामना खत्री, संगीता मिढ़ा, रश्मि कटपाल, संगीता मादनपोत्रा, ऋचा मिड्ढा, रिया घई भावना किंगर सहित समाज के कई लोगों का योगदान रहा।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *