रांची। झारखंड के सभी जिलों में 16 अप्रैल को पुलिस चौथी बार जन शिकायत समाधान कार्यक्रम आयोजित करेगी। यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शुरू होगा। इसे लेकर डीजीपी अनुराग गुप्ता ने आदेश जारी किया है।
पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार डीजीपी अनुराग गुप्ता ने इस संबंध में सभी जिलों के एसएसपी और एसपी को आदेश जारी किया है। पहले जहां समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, इस बार उसी स्थान पर कार्यक्रम का आयोजन होगा।
इससे पहले पुलिस की ओर से 10 सितंबर, 2024, 18 दिसंबर, 2024 और 22 जनवरी, 2025 को जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसमें मौके पर कई लोगों की समस्याओं का निदान किया गया था।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK