विश्वजीत कुमार रंजन
विशुनपुरा (गढ़वा)। रामनवमी पर्व के अवसर पर सदर प्रखंड क्षेत्र के विशुनपुरा विष्णु मंदिर परिसर में चैता दुगोला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विधायक अनंत प्रताप देव, झामुमो केंद्रीय कार्य समिति सदस्य ताहिर अंसारी एवं विशुनपुरा थाना प्रभारी राहुल सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर व्यास मंगलम यादव और संतोष यादव के बीच चैता दुगोला का जमकर मुकाबला हुआ। दोनों व्यास ने एक से बढ़कर एक गीत संगीत प्रस्तुत कर लोगों को झूमने पर विवश कर दिया।
कार्यक्रम में विधायक अनंत प्रताप देव ने कहा कि रामनवमी पर्व के दिन ही भागवान श्रीराम का जन्म हुआ था। उन्होंने कहा कि रामनवमी के अवसर पर चैता दोगोला कार्यक्रम का आयोजन काफी सराहनीय है। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम से आपसी भाईचारा व सौहार्द बढ़ता है। सांस्कृतिक कार्यक्रम में काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित होकर गीत संगीत का लुत्फ उठाये।
इस दोगोला कार्यक्रम के आयोजनकर्ता अध्यक्ष बलराम पासवान, सचिव सचिन गुप्ता, कोषाध्यक्ष ललन गुप्ता, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष छुनु ठाकुर, उपसचिव अर्जून विश्वकर्मा, शिव बचन यादव, पृथ्वी पाल सहित सभी सदस्यों ने कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर सहयोग किया।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK