
- मात्स्यिकी विज्ञान महाविद्यालय ने कृषि मेला-सह-कार्यशाला में लिया भाग
गुमला। जिले के चैनपुर अनुमंडल के बरवेनगर मैदान में दो दिवसीय अनुमंडलीय स्तरीय “परमवीर अल्बर्ट एक्का कृषि मेला-सह-कार्यशाला का आयोजन 24 और 25 अप्रैल, 2025 को किया। इस कृषि मेला-सह-कार्यशाला में मात्स्यिकी विज्ञान महाविद्यालय ने भी भागीदारी ली।
इस कृषि मेला-सह-कार्यशाला में कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की मुख्य अतिथि थी। इनके निर्देश पर ही इस कृषि मेला-सह-कार्यशाला का आयोजन किया गया। मंत्री के अतिरिक्त कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के सचिव अबू बकर सिद्दीख पी, उपायुक्त करण सत्यार्थी, मत्स्य निदेशक डॉ. एच.एन. द्विवेदी एवं जिला मत्स्य पदाधिकारी-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी भी उपस्थित थे।
महाविद्यालय ने मछलियों के मूल्यवर्धित उत्पादों का स्टाल लगाया था। महाविद्यालय द्वारा लगाये गए स्टाल में मछली का आचार, समोसा, मोमो, कटलेट, पिज्जा, पापड़, चकली, सूप पावडर के साथ-साथ मछली के कचड़े से बने जैविक खाद एवं मछलियों के स्केल से बने गहने भी रखे गए थे। मछलियों के उत्पाद की प्रदर्शनी के अलावे मछली आचार की बिक्री एवं मूल्यवर्धित उत्पाद, मछली पालन एवं रोजगार से सम्बंधित पुस्तिकाओं का वितरण भी किया गया।
मंत्री ने सभी स्टाल का भ्रमण किया। मात्स्यिकी विज्ञान महाविद्यालय के स्टाल पर अधिष्ठाता डॉ. एम.के. गुप्ता ने बुके देकर उनका स्वागत किया। उन्हें महाविद्यालय की उपलब्धियों के बारे में बताया। मौके पर महाविद्यालय के सह-अधिष्ठाता प्रभारी डॉ. प्रवीन कुमार, सहायक प्राध्यापक डॉ. प्रसान्त जाना, डॉ. श्वेता कुमारी, आनंद वैष्णव एवं छात्र उपस्थित थे।
इस मेले में विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों ने दोनों दिन किसानों को अपने सम्बंधित क्षेत्र की योजनाओं एवं पालन से सम्बंधित जानकारी प्रदान की। किसानों की समस्याओं को हल करने का प्रयास भी किया गया।
मात्स्यिकी विज्ञान महाविद्यालय से डॉ. श्वेता कुमारी, डॉ. प्रसांत जाना, आनंद वैष्णव, डॉ. ओम प्रवेश कुमार रवि एवं डॉ. मनमोहन कुमार ने कार्यशाला में किसानों के साथ बातचीत की। उन्हें जानकारी प्रदान की।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK