आनंद कुमार सोनी
लोहरदगा। मुस्लिम यूथ वेलफेयर सोसाइटी के जिलाध्यक्ष अब्दुल मोहेमिन उर्फ बब्बन के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुई आतंकी घटना का काला बिल्ला लगाकर विरोध जताया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष कहा कि आतंकवादियों के इस जघन्य कृत्य की सजा सिर्फ और सिर्फ मौत हो। जिसने भी इस घटना को अंजाम दिया है, उसके साथ केंद्र सरकार कठोरात्मक कार्रवाई करे। बीच चौराहे पर फांसी की सजा दी जाए।
मोहेमिन उर्फ बब्बन ने कहा कि देश की शांति सौहार्द और आपसी भाईचारा को तार-तार करने वाले उन सभी आतंकियों को देश की जनता के सामने फांसी पर लटकाकर मौत की सजा दी जाए। इधर मुस्लिम यूथ वेलफेयर सोसायटी के तमाम पदाधिकारी व सदस्यों ने दिवंगत आत्माओं को शांति की कामना की। केंद्र सरकार से इस जघन्य कृत्य को अंजाम देने वाले आतंकियों को गिरफ्तार कर मौत की सजा दिए जाने की मांग की।
विरोध दर्ज करने वालों में मुस्लिम यूथ वेलफेयर सोसाइटी के संस्थापक सैयद वसीम, अध्यक्ष अब्दुल मोहेमिन बबन, सचिव सज्जाद खलीफा, नायब सदर अराफात अंसारी, नायब सेक्रेटरी हैदर अली, खजांची नसीम अंसारी, मीडिया प्रभारी तुफैल अंसारी, पिक्कू खान, असलम अंसारी, मनान अंसारी, सम्मी खान, इसरार अहमद, आसिफ साद खान, उमर खान, फैसल अंसारी, मोजिब अंसारी, अलमास खान, रौनक अंसारी, सैयद गुड्डू, मुशर्रफ अंसारी, अरफात खान, हरीश शामिल थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK