लखनऊ। बेटी की शादी से दस दिन पहले घर से भागे सास और भावी दामाद पकड़ लिए गए। उन्हें बिहार-नेपाल बॉर्डर से पकड़ा गया है। इसके बाद सास का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह पूरे वाक्या का खुलासा करती नजर आ रही है।
यह मामला उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ का है। सास अनीता की बेटी की शादी राहुल से तय हुई थी। शादी 16 अप्रैल को होने वाली थी। शादी से 10 दिन पहले होने वाली सास और भावी दामाद घर से भाग गए। फिर यह घटना चर्चा का विषय बन गया। अनीता के पति ने थाने में मामला दर्ज कराया था।
पति ने यह भी आरोप लगाया था कि अनीता घर से नकदी और जेवरात लेकर फरार हुई है। मामला दर्ज कराने के बाद पुलिस इन दानों को ढूंढने में लग गई। अंतत: 16 अप्रैल को दोनों को पुलिस ने पकड़ लिया। इसके बाद अनीता से पूछताछ की।
बुधवार को राहुल के साथ अनीता दादों थाने पहुंची। यहां पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। अनीता ने कहा कि वह अपने पति के अत्याचारों और मारपीट से परेशान थी। पति बुरा बर्ताव करता था। इसी वजह से राहुल के साथ भागी। उसने हाथ जोड़कर कहा कि वह अपना जीवन राहुल के साथ बिताना चाहती है।
यहां देखें वीडियो
यहां सीधे पढ़ सकते हैं खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK